लादूखेड़ा के कैलाश धाम में विराजे रामलला, जय-जयकार

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई प्राण प्रतिष्ठा बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:10 AM (IST)
लादूखेड़ा के कैलाश धाम में विराजे रामलला, जय-जयकार
लादूखेड़ा के कैलाश धाम में विराजे रामलला, जय-जयकार

जागरण टीम, आगरा। सैंया के गांव नगला मोहरे स्थित कैलाश आश्रम हनुमान मंदिर पर गंगा दशहरा पर राम दरबार की स्थापना हुई। बैंड बाजों के साथ श्रीराम के जयकारों और मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

पिछले तीन दिनों से पंडित दीनानाथ शुक्ला, पंडित पूजाराम शास्त्री, भूपेंद्र शास्त्री और राधिका बिहारी महाराज तीन दिनों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में लगे थे। चित्रकूट कामदगिरि से पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य महाराज ने आकर राम दरबार की प्रथम आरती की। उन्होंने भक्तों को बताया कि हनुमान जी सदैव राम जी के दर्शन करना चाहते हैं इस मंदिर पर हनुमान जी के ठीक सामने राम दरबार की स्थापना हुई है। यह मंदिर अब श्रीराम राजा सरकार के नाम से जाना जाएगा। मंदिर महंत रामदास ने बताया कि मंदिर पर चल रहा रामायण पाठ अभी जारी रहेगा। बालेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान हुआ राम जानकी परिवार

जागरण टीम, आगरा। बरहन के गांव आंवलखेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर बालेश्वर महादेव पर रविवार को गंगा दशहरा पर राम जानकी परिवार की स्थापना की गई। पूर्ति स्थापना से पहले गांव की परिक्रमा की और हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया।

भारत संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज द्वारा राम जानकी मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लिया था। पिछले साल दीपावली के दिन मूर्ति की स्थापना की गई थी, लेकिन मंदिर निर्माण नहीं हो पाया था। सर्व समाज के माध्यम से मंदिर का निर्माण कराया गया और गंगा दशहरा के दिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। पूर्व ग्राम प्रधान भावना चौहान, बंटी चौहान, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह चौहान, मुकेश चौहान, संजय शर्मा, पीताबर वर्मा, श्रीकृष्ण दिवाकर, राम शर्मा, जयंती, प्रमोद शर्मा, रामू चौहान, योगेश, डा. राजकुमार, श्यामू शर्मा, अश्रि्वनी मिश्रा, रविंद्र ठाकरे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी