ShriKrishna JanamBhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर राज्यसभा सदस्य का बड़ा बयान, बोले अवैद्य है कब्जा

ShriKrishna JanamBhoomi राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव रविवार की दोपहर ट्रांजिट हॉस्टल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। किसान बिल पर बात करते हुए उन्होंने यह विवादित बयान दे डाला। हांलाकि इसे उन्होंने अपना निजी बयान बताया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:00 PM (IST)
ShriKrishna JanamBhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर राज्यसभा सदस्य का बड़ा बयान, बोले अवैद्य है कब्जा
राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव का बड़ा बयान दिया है।

आगरा, जेएनएन। मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि पर राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि पर अवैध ढंग से कब्जा किया गया था। अब मुस्लिम भाइयों को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और वहां से अपना कब्जा हटा लेना चाहिए।

मैनपुरी में प्रेस वर्ता के दौरान उन्होंने अपने बयान पर कहा कि से उनका निजी बयान है। उन्होंने साफ लहजे में यह कह दिया कि मथुरा पर बनी मस्जिद अवैध है और उसे हटा दिया जाना चाहिए। वे रविवार की दोपहर ट्रांजिट हॉस्टल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। किसान बिल पर बात करते हुए उन्होंने यह विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भगवान कृष्ण के मानने वाले हैं। यह करोड़ों की आस्था का सवाल है। यही वजह है कि वे संसद सत्र के पहले दिन अपने गले में भगवान श्रीकृष्ण के नाम वाला पटका पहनकर भी गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य संसद से सभी को भगवान कृष्ण का संदेश देना था। भगवान श्रीकृष्ण की जमीन से मस्जिद हटनी ही चाहिए। इस्लाम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम में भी यह लिखा है कि जबरिया कब्जाई गई जमीन पर मनाई मस्जिद से खुदा दुआ कुबूल नहीं करता। 

chat bot
आपका साथी