आगरा में बोले राजा भैया, सीएम योगी के खिलाफ नहीं उतारेंगे अपना प्रत्‍याशी

सूरसदन में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। नए राजनीतिक दल सौदेबाजी करने आ रहे मैदान में। उनकी पार्टी स्‍वतंत्र रूप से लड़ेगी चुनाव।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:39 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:39 AM (IST)
आगरा में बोले राजा भैया, सीएम योगी के खिलाफ नहीं उतारेंगे अपना प्रत्‍याशी
आगरा में देर रात कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करते रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया।

आगरा, जागरण संवाददाता। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि नए राजनीतिक दल सौदेबाजी के लिए बन रहे हैं, उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। जिस पार्टी का उप्र में शासन होगा, वही देश पर राज करेगा। हमें उम्मीद है कि जनता हमें स्वीकारेगी।

मंगलवार रात को यह बातें सूरसदन आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राजा भैया ने नए राजनीतिक दलों पर सीधा प्रहार किया। उनका कहना था कि सूबे में जो भी नए दल बन रहे हैं, उनका उद्देश्य राजनीतिक सौदेबाजी हैं। हमारे दल का लक्ष्य प्रदेश को पारदर्शी सत्ता देना है।

सीएम के खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी

गठबंधन पर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा से हमारे अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन चुनाव वह स्वतंत्र लड़ेंगे या किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे, इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। इतना जरूर कहा कि 403 सीट में से 100 सीट वह अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही हैं, इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ जिस सीट से लड़ेंगे, हम उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

असली किसान खेत में, नकली लाल किले पर

उन्होंने किसान आंदोलन पर निशाना साधा कि विधान सभा चुनाव में किसान आंदोलन को मुद्दा बनाया जा रहा है। असली किसान को आंदोलन से मतलब नहीं, वह अपने खेतों में काम कर रहा है, जबकि नकली किसान लाल किले पर विरोध जता रहे हैं।

पार्टी को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

राजा भैया ने बताया कि मेरे राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के बाद मैंने यह दल बनाया है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में जनसत्ता दल का गठन हुआ। कोविड का प्रकोप खत्म होने के बाद अब जनता बीच जाकर उनका समर्थन जुटा रहे हैं। इस दौरान आगरा में पार्टी के जिलाध्‍यक्ष यमराज सिंह, बलवीर सिंह चौहान, नरेश इंदौलिया, डा. मुकेश चौहान, लक्ष्‍मीनारायण सविता व अन्‍य मुख्‍य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी