सावन जैसी बारिश, पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

गरज-चमक के साथ रविवार को सावन जैसी बारिश हुई। सुबह से ही छाए बादल गरज चमक के साथ बरसे बादल 7.1 एमएम दर्ज की गई बरसात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST)
सावन जैसी बारिश, पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा
सावन जैसी बारिश, पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

आगरा, जागरण संवाददाता। गरज-चमक के साथ रविवार को सावन जैसी बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे, रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे दोपहर का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

सुबह नौ बजे गरज-चमक के साथ यमुना किनारा रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, एमजी रोड सहित कई क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। सुबह 10 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली, 11 बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक- रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 35.9 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस कम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में ठंडक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य 19.6 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 7.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, बुधवार से धूप निकलेगी। वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा. शिव प्रताप ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम न खिलाएं। घर पर बने हुए खाद्य पदार्थ का सेवन कराएं और पानी अधिक पिलाएं। बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवा दें। अपने आप बाजार से खरीद कर दवा नहीं खाएं।

chat bot
आपका साथी