बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, फसल को संजीवनी

जैतपुर मार्ग पर पहाड़पुरा गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क पर गिरा पेड़ आवागमन बाधित देर रात तक चलती रही तेज हवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:20 AM (IST)
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, फसल को संजीवनी
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, फसल को संजीवनी

जागरण टीम, आगरा। गुरुवार सुबह से रिमझिम और दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दोपहर की गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं किसान इस बारिश को संजीवनी बता रहे हैं।

बड़ागांव के किसान कप्तान सिंह, जितेंद्र, नहटौली के राधाकिशन तहसीलदार आदि का कहना है कि बाजरा की फसल को बारिश से फायदा होगा, लेकिन तेज हवाएं उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। इधर बारिश के कारण बाह जैतपुर मार्ग पर पहाड़पुरा गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पडा। बारिश के चलते कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति न होने के कारण लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। आंधी से दो घरों पर गिरा पेड़, हादसा टला

जागरण टीम, आगरा। डौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी लाल में गुरुवार सुबह आई आंधी से बरगद का पेड़ रामनरेश और रामवीर के घरों पर जा गिरा। जिससे दोनों घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिस समय पेड़ गिरा घर में कोई मौजूद नहीं था। इसलिए यहां हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भारतीय किसान यूनियन की हुई बैठक

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट कस्बा स्थित दाऊजी मंदिर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक हुई। इसमें 24 सितंबर यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कस्बा आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश सचिव श्रवण सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, देवेंद्र सिंह, नारायण सिंह, अवधेश सिंह, रामपाल सिंह, कोमल सिंह, मनोज तोमर, पूरन सिंह, वीके सिंह, सुनील शर्मा, संदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी