इंतजार की घडि़यां खत्‍म, अब जल्‍द दौड़ेगी मथुरा- वृंदावन के बीच रेल बस Agra News

संचालन शुरू करने से पहले एक हफ्ते किया जाएगा ट्रायल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 05:39 PM (IST)
इंतजार की घडि़यां खत्‍म, अब जल्‍द दौड़ेगी मथुरा- वृंदावन के बीच रेल बस Agra News
इंतजार की घडि़यां खत्‍म, अब जल्‍द दौड़ेगी मथुरा- वृंदावन के बीच रेल बस Agra News

आगरा, जेएनएन। मथुरा-वृंदावन के बीच दौडऩे वाली रेल बस इज्जतनगर से सही होने के बाद गुरुवार शाम मथुरा आ चुकी है। रेल बस को क्रेन की सहायता से रेल लाइन पर रखा जा रहा है। रेल बस का संचालन शुरू करने से पहले मथुरा- वृंदावन के बीच एक हफ्ते ट्रायल किया जाएगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में रेल बस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

मथुरा धार्मिक शहर होने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक संख्या में होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा मथुरा-वृंदावन के बीच रेल बस का संचालन किया जाता है। रेल बस की ओवरहॉलिंग न होने के कारण जनवरी से संचालन ठप हो गया था। रेल बस को सही कराने के लिए इज्जतनगर भेजा गया। गुरुवार शाम यह बस दुरुस्त होकर मथुरा आ चुकी है। मथुरा-वृंदावन के बीच रेल लाइन और फाटक आदि भी दुरुस्त किए गए हैं। रेल बस को क्रेनों की सहायता से शुक्रवार शाम तक पटरी पर रखने का काम चल रहा है। संचालन शुरू करने से पहले एक हफ्ता ट्रायल किया जाएगा। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में रेल बस का संचालन मथुरा-वृंदावन के बीच शुरू कर दिया जाए।

पहले सप्‍ताह से संचालन की उम्‍मीद

एक हफ्ते में मथुरा-वृंदावन के बीच रेल बस का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल होने के बाद ही रेल बस का संचालन आरंभ हो सकेगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में रेल बस के संचालन की उम्मीद है।

एनपी सिंह-डायरेक्टर, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन

chat bot
आपका साथी