Radhaswami Satsang Sabha: राधास्वामी सत्‍संग सभा ने चुना अपना नया अध्‍यक्ष, अब ये संभालेंगे पद

राधास्वामी सतसंग सभा दयालबाग की गुरुवार शाम को विशेष बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुर सरूप सूद को सतसंग सभा का अध्यक्ष चुना गया। पिछले दिनों सभा के पूर्व अध्यक्ष डा. विजय कुमार के निधन के पद सभा का अध्यक्ष पद खाली था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:09 PM (IST)
Radhaswami Satsang Sabha: राधास्वामी सत्‍संग सभा ने चुना अपना नया अध्‍यक्ष, अब ये संभालेंगे पद
सर्वसम्मति से गुर सरूप सूद को सतसंग सभा का अध्यक्ष चुना गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। राधास्वामी सतसंग सभा दयालबाग की गुरुवार शाम को विशेष बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुर सरूप सूद को सतसंग सभा का अध्यक्ष चुना गया। पिछले दिनों सभा के पूर्व अध्यक्ष डा. विजय कुमार के निधन के पद सभा का अध्यक्ष पद खाली था। श्री सूद 1982 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय नागरिक आपूर्ति, मानव संसाधन व रक्षा मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी हैं। वह 2016 में प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा विभाग से सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2012 में राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय पुरस्कार व स्वर्ण ट्राफी प्रदान किया गया। वर्ष 2016 से वह दयालबाग में रह रहे हैं। अगस्त 2017 में उन्हें सतसंग सभा का सदस्य चुना गया। 2017 में सभा के जूनियर वाइस प्रेसीडेंट, 2019 में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट चुना गया। वर्तमान में वह डीइआइ की प्रबंध निकाय के सदस्य, राधास्वामी सहकारी बैंक दयालबाग के अध्यक्ष व सफीहा के उपाध्यक्ष हैं। 

पंजाब के हैं मूल निवासी

श्री सूद का जन्म एक फरवरी 1956 को अृमतसर पंजाब में हुआ था। वहीं पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। 1977 में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से भूगर्भ शास्त्र से स्नातकोत्तर और रूसी भाषा में डिप्लोमा प्राप्त किया। बाद में डीईआइ से धर्मशास्त्र में डिप्लोमा किया। इसके बाद तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हुए।

chat bot
आपका साथी