आगरा के गेस्ट हाउस में देह व्यापार, पुलिस छापेे में संचालक और महिला समेत चार गिरफ्तार

शुक्रवार सुबह आठ बजे सीओ सदर ने ताजगंज क्षेत्र में टीम के साथ की कार्रवाई। रजिस्टर की जांच की। यहां कई तरह की गड़बड़ी मिलीं। आगरा में अलग अलग क्षेत्रों में घंटों के हिसाब से किराए पर दिए जा रहे हैं कमरे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 01:33 PM (IST)
आगरा के गेस्ट हाउस में देह व्यापार, पुलिस छापेे में संचालक और महिला समेत चार गिरफ्तार
आगरा के गेस्‍ट हाउस में पुलिस ने देह व्‍यापार के शक में छापा मारा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज क्षेत्र के द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस संचालक और एक महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों और महिला से पूछताछ की जा रही है।

ताजगंज क्षेत्र के द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार की पुलिस को शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे सूचना मिलने पर सीओ सदर राजीव कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारा। होटल में पुलिस ने छानबीन की। रजिस्टर की जांच की। यहां कई तरह की गड़बड़ी मिलीं। पुलिस ने होटल संचालक, एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि छापे के दौरान कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं। यहां घंटे के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जाने की जानकारी हुई है। होटल संचालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। देह व्यापार कराने वाले होटलों में लगातार छापामार कार्रवाई की जाएगी। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घंटों के हिसाब से मिलते हैं कमरे

ताजगंज क्षेत्र में तमाम होटल ऐसे हैं, जिनमें घंटों के हिसाब से कमरे बुक किए जाते हैं। कई बार उनमें देह व्यापार की शिकायत भी मिलीं। मगर, कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। हर बार कुछ दिन तक कार्रवाई चलने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार फिर पुलिस ऐसे होटलों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इन पर अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की जाएगी। मगर, अब देखना यह है कि इस तरह की कार्रवाई कितने दिन तक चल पाती है।

chat bot
आपका साथी