Quarantine Center in Agra: नेक पहल, आगरा की जैन दादाबाड़ी में कल से शुरू होगा होम क्वारंटाइन सेंटर

Quarantine Center in Agra आगरा में स्वधर्मी बंधुओं के लिए आगरा विकास मंच कर रहा व्यवस्था। सभी धर्मशालाओं को क्वारंटाइन सेंटर में बदलने की मांग। काेरोना संक्रमित बुजुर्गों हेल्पलाइन नंबर 6360537520 और 08958592544 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 02:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:44 PM (IST)
Quarantine Center in Agra: नेक पहल, आगरा की जैन दादाबाड़ी में कल से शुरू होगा होम क्वारंटाइन सेंटर
शाहगंज स्थित जैन दादाबाड़ी, जहां गुरुवार से आरंभ हो रहा है क्वारांटाइन सेंटर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा विकास मंच द्वारा वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर दादाबाड़ी, शाहगंज में स्वधर्मी बंधुओं के लिए होम क्वारंटाइन सेंटर शुरू किया जा रहा है। इसे तैयार किया जा चुका है और गुरुवार से यह चालू हो जाएगा। समाज के संक्रमित परिवारों को यहां पूरी मदद मिलेगी। संस्था ने समाज की सभी धर्मशालाओं को क्वारंटाइन सेंटर में परिवर्तित करने की मांग की है।

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि दादाबाड़ी में 30 रूम हैं, जिनमें वाशरूम अटैच हैं। इनका एक हजार रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा। पहले दो घंटे आक्सीजन फ्री दी जाएगी। डा. पुनीत मित्तल के नेतृत्व में क्वारंटाइन सेंटर का संचालन होगा। संयोजक सुनील कुमार जैन व अरविंद शर्मा गुड्डू ने बताया कि होम क्वारंटाइन सेंटर को एल-वन श्रेणी के अस्पताल में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा। एक सप्ताह में इसके लिए स्वीकृति संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। दादाबाड़ी के ट्रस्टी उत्तमचंद चौरड़िया ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए 500 मीटर का कारीडोर अलग से बनाया गया है। श्रद्धालु कारीडोर से होकर मंदिर में आएंगे और कोरोना संक्रमितों के संपर्क में नहीं आएंगे। व्यस्थाएं संदेश जैन, निखिल जैन, होतीलाल, रजनीश, गोपाल त्यागी, मनीष गादिया, महेंद्र जैन द्वारा देखी जाएंगी।

मंच की सेवाओं का भी होगा संचालन

मंच के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि असहाय कोरोना संक्रमित बुजुर्गों के लिए शुरू की गईं घरों पर चिकित्सा, दवा, भोजन, आक्सीजन, बाइपैप मशीन व अंतिम संस्कार जैसी सेवाओं का संचालन दादाबाड़ी से ही किया जाएगा। इनके लिए हेल्पलाइन नंबर 6360537520 और 08958592544 पर संपर्क किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी