UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव को लेकर कल होगा मतदाता सूची का प्रकाशन, ताजनगरी में बढ़े 89 हजार मतदाता

आगरा जिले के 15 ब्लाक में 20 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची तैयार की। वर्ष 2015-16 में जिले में 19.07 लाख मतदाता था जोकि इस साल बढ़कर लगभग 20 लाख हो गए हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी ब्लाकों में 1481 बीएलओ ने मतदाताओं का सत्यापन किया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:52 PM (IST)
UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव को लेकर कल होगा मतदाता सूची का प्रकाशन, ताजनगरी में बढ़े 89 हजार मतदाता
आगरा में मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इससे पहले दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 2.42 लाख नये मतदाता जुड़े। वहीं, 1.53 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटे। लगभग 30 हजार मतदाताओं ने संशोधन कराया।

बीते वर्ष 15 सितंबर से 15 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी हासिल की। जिले के 15 ब्लाक में 20 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची तैयार की। वर्ष 2015-16 में जिले में 19.07 लाख मतदाता था जोकि इस साल बढ़कर लगभग 20 लाख हो गए हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी ब्लाकों में 1481 बीएलओ ने मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान सबसे अधिक मतदाताओं के नाम बरौली अहीर ब्लाक में जुड़े। यहां 33,905 नये नाम जुड़े हैं। जबकि इस ब्लाक में 13,454 मतदाताओं के नाम कटे हैं। सबसे कम मतदाता जगनेर ब्लाक में जुड़े हैं। यहां 10,574 मतदाताओं ने ही अपने नाम जुड़वाए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी तारीख घोषित नहीं है लेकिन प्रशासनिक स्तर से तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले वार्डों के परिसीमन का काम भी पूरा कर लिया गया है। मतपत्र आ चुके हैं। नामांकन पत्र भी 21 जनवरी को आ जाएंगे। वार्डों का आरक्षण शासन स्तर से तय होना है। इधर, प्रत्याशियों ने भी प्रचार-प्रचार शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी