Accident on Expressway: यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, टूरिस्‍ट बस ने सिपाही को लिया चपेट में

टूरिस्ट बस की टक्कर से पीआरवी पर तैनात सिपाही घायल। हालत नाजुक आगरा में चल रहा उपचार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:29 AM (IST)
Accident on Expressway: यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, टूरिस्‍ट बस ने सिपाही को लिया चपेट में
Accident on Expressway: यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, टूरिस्‍ट बस ने सिपाही को लिया चपेट में

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात एक टूरिस्ट बस ने पीआरवी के सिपाही को टक्कर मार दी। सिपाही की हालत नाजुक है। घायल सिपाही का आगरा के सद्भावना अस्पताल में उपचार चल रहा है। चालक बस को लेकर भाग गया। पुलिस बस की तलाश कर रही है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर तैनात पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) 2632 पर रात को करीब डेढ़ बजे आगरा से नोएडा से जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 91 पर ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में नोएडा की ओर से अा रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईंट मार्ग पर बिखर गई। दूसरी तरफ, आगरा से नोएडा की ओर गश्त करते हुए पीआरवी जा रही थी। हादसे को देखकर चालक ने पीआरवी को किनारे से खड़ा कर दिया और हादसे की जानकारी करने के लिए डिवाइडर क्रॉस कर नोएडा-आगरा मार्ग पर जा रहे थे। नोएडा की तरफ से आ रही एक टूरिस्ट बस ने सिपाही में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने उपचार के लिए सिपाही को आगरा के सद्भावना अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर महाराज सिंह ने बताया, सिपाही की हालत नाजुक है। चालक बस को लेकर भाग गया। बस की तलाश करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इधर, हादसा होने के बाद कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक भी घटनास्थल से भाग गए थे। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायल सिपाही फीरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नेपई निवासी है।

chat bot
आपका साथी