दक्षिणी बाइपास पर लगाया जाम, हंगामा

मृतक के स्वजन बोले हत्यारोपित महिला के पति के खिलाफ दी थी तहरीर पुलिस ने छोड़ा अछनेरा में हुई थी आटा चक्की संचालक की गला काटकर हत्या

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:05 AM (IST)
दक्षिणी बाइपास पर लगाया जाम, हंगामा
दक्षिणी बाइपास पर लगाया जाम, हंगामा

जागरण टीम, आगरा। आटा चक्की संचालक की हत्या का 24 घंटे के भीतर राजफाश करने वाली अछनेरा पुलिस सवालों के घेरे में हैं। रविवार को आटा चक्की संचालक के स्वजन ने ग्रामीणों के साथ दक्षिणी बाइपास पर जाम लगाकर हंगामा किया। कहा कि उन्होंने हत्यारोपित महिला पारो के पति के खिलाफ भी तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसकी शिकायत पर स्वजन से थाने में बदसलूकी की गई और उन्हें भगा दिया गया। पुलिस ने समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

अछनेरा के मंगूरा निवासी आटा चक्की संचालक ओमवीर की गुरुवार रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही राजफाश कर दिया। बताया कि गांव की ही महिला पारो के आमीन से प्रेम संबंधों की जानकारी ओमवीर को हो गई थी। इसलिए पारो ने हत्या की साजिश रची। इसमें अन्य साथी सलमान को भी शामिल किया। पारो ने ओमवीर के पैर पकड़े, सलमान ने मुंह दबाया और आमीन ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। रविवार को जाम के दौरान पहुंची थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि जांच में पारो के पति की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। मृतक के स्वजन से बदसलूकी का आरोप निराधार है। वहीं दक्षिणी बाइपास पर एक घंटे तक जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सास ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

जागरण टीम, आगरा। अहमदाबाद से जब कपड़े में लिपटा बेटे का शव घर पहुंचा तो पिता बेहोश हो गया। मां ने अपनी ही बहू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगा सभी को चकित कर दिया है। बाह के मई गांव निवासी ओमकार (35) अहमदाबाद में रंगाई पुताई का काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी राधा व दो बेटी कागज और पूजा भी रहती थीं। शुक्रवार को हादसे का शिकार होने के बाद ओमकार की मौत हो गई। रविवार को उसका शव गांव में पहुंचा तो पिता अनार सिंह बेटे का शव देख बेहोश हो गए। मृतक की मां चंद्रकांती का आरोप है कि बहू ने बेटे की हत्या कराई है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी की हालत खराब है।

chat bot
आपका साथी