BJP: क्षेत्रीय बैठक में मेजबानी कर फिर सुर्खियों में आ गए सांसद प्रो. बघेल

BJP प्रो. बघेल ने की सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक की मेजबानी। बुधवार को दिल्ली में ब्रजक्षेत्र कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र एवं पश्चिम क्षेत्र के भाजपा सांसदों की बैठक आयोजित की गई। मंत्रीमंडल विस्तार में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद कई समीकरण साधे गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM (IST)
BJP: क्षेत्रीय बैठक में मेजबानी कर फिर सुर्खियों में आ गए सांसद प्रो. बघेल
प्रो. बघेल ने की सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक की मेजबानी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को मंत्रीमंडल विस्तार में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद कई समीकरण साधे गए हैं, तो उनका कद भी बढ़ा है। वहीं बुधवार को दिल्ली में ब्रजक्षेत्र, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र एवं पश्चिम क्षेत्र के भाजपा सांसदों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप्र अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे, लेकिन खास बात ये थी कि मेजबानी का अवसर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल को मिला था।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के स्वयंसेवक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक तैयार किए जाएं और अगर तीसरी लहर आती है तो वे मदद के लिए तत्पर होंगे। उन्होंने कहा कि विस्तार में बनाए गए मंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र में जाने से पहले 16 से 18 अगस्त के मध्य अपने लोकसभा के आस-पास के क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। वे इस दौरान जनता को सरकार की नीतियां, उपलब्धियां गिनाएंगे तो आगामी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित करेंगे। यात्रा में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। सांसद सप्ताह में दो बार अपने क्षेत्र के वैक्सीनेशन बूथ पर जाएं। केंद्र की समीक्षा करें और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही लोगों के मन से भ्रांतियों को दूर किया जाए। 

chat bot
आपका साथी