Priyanka Rally Agra: प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा से करेंगी चुनावी रैलियों का शंखनाद, शुरू हुई तैयारियां

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देेनजर सात अक्टूबर को आगरा में होगी कांग्रेस की रैली। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और तौफीक आलम ने शनिवार को देखी रैली के लिए जगह। आसपास के कई जिलों से आएंगे लोग रैली में भाग लेने।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:25 AM (IST)
Priyanka Rally Agra: प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा से करेंगी चुनावी रैलियों का शंखनाद, शुरू हुई तैयारियां
आगरा से प्रियंका गांधी वाड्रा सात अक्‍टूबर को चुनावी रैलियों का आगाज करेंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा से उप्र विधानसभा चुनाव को शंखनाद करेंगी। यहां सात अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा (बस यात्रा) का शुभारंभ करने के साथ वो रैली करेंगी। आगरा रैली के लिए शनिवार को राष्ट्रीय सचिव राेहित चौधरी और तौफीक आलम ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद रैली के लिए संभावित स्थल देखे।

उप्र में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रियंका सात अक्टूबर को आगरा आएंगी। यहां वो पश्चिमी उप्र की प्रतिज्ञा यात्रा को झंडा दिखाएंगी। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में पश्चिमी उप्र में होने वाली यात्रा में पार्टी के 10 वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। आगरा रैली की तैयारियों के लिए शनिवार दोपहर छिली ईंट रोड स्थित हरियाली वाटिका में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने आगरा, मथुरा, हाथरस, फीरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, एटा, इटावा, बरेली व अलीगढ़ के जिला व शहर अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कोठी मीना बाजार मैदान, रामलीला मैदान, तारघर मैदान और जीआइसी मैदान को देखा। रोहित चौधरी की रिपोर्ट के बाद रैली के लिए जगह तय होगी।

पहली बार आएंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार आगरा आ रही हैं। आगरा में उनकी पहली रैली होगी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। राहुल गांधी यहां कई बार आ चुके हैं।

टीम प्रियंका ने डाला डेरा

टीम प्रियंका ने आगरा में डेरा डाल दिया है। वो यहां रैली की तैयारियों को देखने के साथ ही स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर जानकारी जुटाते रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी सोमवार से आगरा में रुककर रैली की तैयारियां कराएंगे।

यह रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू व अनिल यादव, विनेश सनवाल, सचिव मुकेश धनगर, योगेश तालान, आशुतोष दीक्षित, अमित सिंह, आगरा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन, शिरोमणि सिंह, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, अजहर वारसी, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी