Army Recruitment Rally: आगरा में शुरू हुई सेना भर्ती रैली की तैयारी, ड्रोन से होगी निगरानी

15 फरवरी से पांच मार्च तक आगरा-मथुरा हाईवे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कालेज में होगी सेना की भर्ती रैली। छह जिलों के 1.12 लाख युवा लेंगे भाग। फेल युवाओं को शहर तक बसों से छोडऩे की होगी व्यवस्था। इसी महीने जारी होगी समय सारिणी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 03:18 PM (IST)
Army Recruitment Rally: आगरा में शुरू हुई सेना भर्ती रैली की तैयारी, ड्रोन से होगी निगरानी
आगरा में आर्मी भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आगरा, अमित दीक्षित। लंबे समय के बाद होने जा रही सेना भर्ती रैली की निगरानी ड्रोन से होगी। रैली 15 फरवरी से पांच मार्च तक आनंद इंजीनियरिंग कालेज में होगी। आगरा सहित छह जिलों के 1.12 लाख युवा भाग लेंगे। फेल युवाओं को कालेज से शहर तक छोडऩे के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। रैली में हर दिन छह से सात हजार युवाओं को मौका मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा भले ही सेना भर्ती रैली की तारीख घोषित कर दी गई हो लेकिन अभी समय सारिणी जारी नहीं की गई है। इसे इसी माह जारी किया जाएगा।

सेना संभालेगी कालेज परिसर की सुरक्षा

आंनद इंजीनियरिंग कालेज परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना और बाहरी क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन संभालेगी। बिना परिचय पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले युवा ही होंगे शामिल

सेना भर्ती रैली में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले युवा ही भाग ले सकेंगे। फिलहाल रैली के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस और कासगंज।

इन पदों पर होगी भर्ती

सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, क्लर्क, ट्रेड्समैन, टेक्नीकल।

- सेना भर्ती रैली में ड्रोन से निगरानी होगी। आनंद इंजीनियरिंग कालेज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। फेल युवाओं को शहर तक छोडऩे के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।

कर्नल सिद्धार्थ बसु, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय आगरा

- आनंद इंजीनियरिंग कालेज में होने जा रही सेना भर्ती रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जल्द ही इसे बैठक बुलाई जा रही है।

प्रभु एन सिंह, डीएम

chat bot
आपका साथी