Convocation: आंबेडकर विवि आगरा के 86वें दीक्षा समारोह की तैयारियांं तेज, 20 समितियों को दी जिम्‍मेदारी

कुलपति प्राेेे. अशोक मित्‍तल ने किया समितियों का गठन सूची हुई जारी। टास्क फोर्स से लेकर अनुशासन समिति तक बनाई गई। सभी समितियों को सौंपे गए हैं स्‍वागत से लेकर वीडियोग्राफी तक की जिम्‍मेदारियां। समिति आख्या रिपोर्ट कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को देते रहेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:08 PM (IST)
Convocation: आंबेडकर विवि आगरा के 86वें दीक्षा समारोह की तैयारियांं तेज, 20 समितियों को दी जिम्‍मेदारी
आंबेडकर विवि के दीक्षा समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की तैयारियां तेज हो चुकी हैं।  86वें दीक्षा समारोह के लिए समितियों की सूची जारी की गई। सभी संयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तैयारियां शुरू कर दें।

20 समितियों का गठन शनिवार को ही कर दिया गया था, लेकिन सूची जारी नहीं की गई थी। टास्क फोर्स में वित्त अधिकारी एके सिंह, कुलसचिव डा. अंजनी कुमार मिश्र व परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार हैं। स्वागत समिति के संयोजक प्रो. दिवाकर खरे हैं, उनके साथ पांच सदस्य हैं। अनुमति पत्र व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. यूसी शर्मा हैं, उनके साथ छह सदस्य हैं। निमंत्रण सूची तैयार करने और वितरण करने की समिति के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर हैं। इस समिति में पांच सदस्य हैं। योग्यता सूची निर्धारण समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव हैं। उनके साथ छह सदस्य हैं। मंच सज्जा एवं सांस्कृतिक समिति की जिम्मेदारी प्रो. विनीता सिंह हैं, उनका साथ सात सदस्य देंगे। पदक पुरस्कार वितरण समिति की संयोजक प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव हैं, उनका साथ छह सदस्य देंगे। अनुशासन समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव हैं, समिति में उनके साथ 11 सदस्य हैं।चल वैजयंती रख-रखाव समिति में दो सदस्यों के साथ संयोजक प्रो. संतोष बिहारी शर्मा हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तरीय व्यवस्था के संयोजक प्रो. संजय चौधरी हैं। उनके साथ एक सदस्य और हैं। अतिथि गृह व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. अनिल कुमार वर्मा हैं, उनके साथ सात सदस्य हैं। डिग्री-पदक निर्माण समिति में छह सदस्य हैं, संयोजक प्रो. सुगम आनंद हैं। डिग्री वितरण समिति के संयोजक प्रो. अनिल गुप्ता हैं। इस समिति में चार सदस्य हैं। वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रो. संजय चौधरी के पास है, उनका साथ दो सदस्य देंगे। प्रिटिंग, मुद्रण सामग्री एवं फोल्डर आदि की जिम्मेदारी छह सदस्यों पर हैं, जिनके संयोजक प्रो. अजय तनेजा हैं। सजीव प्रसारण समिति के संयोजक प्रो. वीके सारस्वत हैं, उनके साथ छह सदस्य हैं। सभी समितियों के संयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर कार्य की आख्या रिपोर्ट कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को देते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी