जनरेटर खराब है, प्राइवेट अस्पताल में कराओ डिलीवरी, लेडी लायल अस्पताल में रविवार सुबह हुई घटना

लेडी लायल अस्पताल में रविवार सुबह हुई घटना। एसएन मेडिकल कालेज में बंदरों से परेशान तीमारदार। सीएमएस डा. रेखा गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में बिजली का काम चल रहा था। सुबह 10 से एक बजे तक बिजली की लाइन ठीक की गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:48 PM (IST)
जनरेटर खराब है, प्राइवेट अस्पताल में कराओ डिलीवरी, लेडी लायल अस्पताल में रविवार सुबह हुई घटना
लेडी लायल अस्पताल से लौटने के बाद आटो में दर्द से कराहती गर्भवती महिला।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को लेडी लायल अस्पताल में एक गर्भवती स्त्री को जनरेटर खराब होने की बात कह कर लौटा दिया गया। महिला के स्वजन उसे आटो में लेकर प्राइवेट अस्पताल भागे।

एत्मादपुर से आई गर्भवती को रविवार सुबह लेडी लायल अस्पताल से यह कर लौटा दिया गया कि जनरेटर खराब हो गए हैं। लाइट नहीं आ रही है। प्राइवेट में डिलीवरी करा लो। गर्भवती महिला दर्द में तड़प रही थी। उसके स्वजन उसे आटो में लेकर प्राइवेट अस्पताल भागे। इस बारे में सीएमएस डा. रेखा गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में बिजली का काम चल रहा था। सुबह 10 से एक बजे तक बिजली की लाइन ठीक की गई है। इस दौरान किसी भी मरीज को लौटाया नहीं गया है।

बंदर और गंदगी से परेशान

एसएन मेडिकल कालेज में तीमारदार बंदरों से परेशान हैं। मेडिकल कालेज परिसर में इतने ज्यादा बंदर हैं, कि तीमारदारों से खाना, कपड़े आदि छीन लेते हैं। बंदरों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन को कई बार शिकायतें भी की गई हैं, पर कोई हल नहीं निकला। मेडिकल कालेज परिसर में खड़े दो पहिया वाहनों की सीटों फाड़ देते हैं, कारों की छतों पर कूदते हैं।कई विभागों की शौचालय की स्थिति काफी खराब है। नल बहते रहते हैं, सफाई नहीं होती है,बदबू इतनी ज्यादा है कि उसके पास खड़े नहीं हुआ सकता है।इस बारे में कार्यवाहक प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि कई बार नगर निगम को लिख कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी