देहात अंचल में प्रधानों ने बनाई गांव की सरकार

देररात तक चलती रही मतगणना पहले या दूसरे राउंड के मतों की गणना ही हो सकी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:05 AM (IST)
देहात अंचल में प्रधानों ने बनाई गांव की सरकार
देहात अंचल में प्रधानों ने बनाई गांव की सरकार

जागरण टीम, आगरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को हुई मतगणना के साथ ही गांव की सरकार बन गई। देररात तक पहले या दूसरे राउंड की मतगणना की तस्वीर ही साफ हो सकी।

बाह: कुंवरखेड़ा से विनीता देवी, बरहा से राजकुमार, चौसिंगी से राजबहादुर, दोदापुरा से नवल सिंह, अभयपुरा से रामसेवक, लखनपुर खालसा से राजकुमार, भरतार से मुन्नी देवी, कलींजर से श्याम मोहन, सन्नपुरा से बलवीर सिंह, सिधावली से कुलदीप कुमार, क्वारी से लक्ष्मी भदौरिया, तरासौं से मूला देवी, ऐमनपुरा से राजकुमारी, डेरक से जयनरायण, बिठौली से चंदन सिंह और स्याइच से बच्चू सिंह प्रधान पद पर विजयी रहे। वहीं जैतपुर ब्लाक के रीछापुरा से प्रवीण कुमार, चौरंगाहार से जितेंद्र, नहटौली से महेश चंद, रूपपुरा से राहुल, गढ़ी प्रतापुरा से लाल सिंह, करनपुरा से बजरंगी और गढ़ी बरौली से अशोक कुमार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।

फतेहाबाद में ग्राम पंचायत तिवाहा से सुरेश सिंह, मुहम्मदपुर से पिंकी पत्‍‌नी रामवीर, तारौली गुर्जर से वीरभान सिंह, सांकुरी कलां से सुशीला देवी, भलोखरा से निरंजरन सिंह, बेगनपुर से कोमल सिंह, बिलौनी से ममता देवी, सारंगपुर से संगीता, बिचौला से गुड्डी देवी, गढ़ी दरियाव से रेखा गुर्जर,महाराजपुर से निहाल सिह, रामपुर से रेखा देवी, बेहड़ी से ऊषा देवी, बरना से राजेश कुमार और रूपपुर से अनूप और अई से वीरभान प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।

खेरागढ़ में देरशाम 36 ग्राम पंचायत में से केवल सात के ही परिणाम घोषित हो सके। विजयी प्रधानों में रूधऊ से प्रहलाद सिंह, विधौली से महेंद्र सिंह, विश्रामपुर से लाखन सिंह, सितोली से देवी चरण, अटा से लक्ष्मी देवी, गोरऊ से मोहन सिंह बघेल और लालपुर से लीला देवी शामिल हैं।

फतेहपुर सीकरी में पहले राउंड में ग्राम पंचायत नूरपुर में प्रभु सिंह, देवनारी से मांगेलाल, गूजरपुरा से रामवीर, गोठरा से विमलेश देवी, सूरौठी से सुखवीर, नगला बहरावती बृजेश कुमारी, मलिकपुर से प्रेमवती, सांथा से सियाराम, भोपुर से मछला देवी, सिरौली से नरेश, जहानपुर से सेम सिंह, खेड़ा जाट से विमलेश, सहनपुर से सोता देवी, चौमा शाहपुर से महेंद्र ंिसंह, कराही से सीमा देवी, बानपुर से पप्पू और बंदरौली से लाड़ो देवी प्रधान निर्वाचित हुए।

पिनाहट में ग्राम पंचायत मनोना से राधा देवी, सिकतरा से मायाराम, बघरैना से गिरजा देवी, लड़ऊआपुरा से नीलम, पापरी नागर से गुड्डी देवी, अर्जुन पुरा से ललित शर्मा, सेहा से कमल सिंह, राटौटी से दलवीर सिंह और सेरब से मान सिंह प्रधान निर्वाचित हुए।

एत्मादपुर में ग्राम पंचायत जामपुर से बाबी यादव, गढ़ी बच्ची से सरोज देवी, युसुफपुर से पप्पू बघेल प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं चार क्षेत्र पंचायत सदस्य व 562 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए।

सैंया में ग्राम पंचायत नगला मोहरे से इंद्रवती देवी, थपैड़ा से आदम सिंह, पनोता से कैलाश चंद, सिलोखर से रामेश्वर त्यागी और मुखरई से केशव ने जीत हासिल की। विजयी प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए गए।

किरावली: ग्राम पंचायत धनौली से जगदीश सिंह, मुबारिजपुर से गौरी, छह पोखर से हेमेंद्र सिंह, मुरेंडा से संजीव सिंह, भिलावटी से कमला देवी, विद्यापुर से शिवराज और अरसेना से छोटी विजयी रहे।

जगनेर के कठुमरी से रति, चाचोंद से गजेंद्र, भवनपुरा से देवेंद्र, घसकटा से छितरिया, गढ़ी करीमपुर से गोलो देवी, नयागांव से नीतू, दहगवां से अशोक कुमार, बाजीदपुर से रामकली, बमनई कलां से भूरी सिंह, बाघोर से वीरेंद्र सिंह और विधोली से मोहन सिंह ने जीत हासिल की। ये क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे विजयी

जागरण टीम, आगरा: अछनेरा के विद्यापुर से ममता, धनौली से आकाश, छह पोखर से भगत सिंह, मुबारिजपुर से नारायण सिंह, मुरेंडा से खजान सिंह, भिलावटी मुरेंडा से राजकुमारी और रायभा से भरत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए। फतेहाबाद में सरोज, यतेंद्र, नाजमा, राखी देवी, बीपी सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए। जगनेर में ठाकुरदास, भोजवीर सिंह, कृष्णा देवी, पवन कुमार, सोना, महावीरी, प्रीती देवी, अकबर, बलवीर सिंह और सकीम निर्वाचित हुए।

chat bot
आपका साथी