उपभोक्ताओं के साथ धोखा, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

आगरा जागरण संवाददाता। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) कंपनी ताज ट्रेपेि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:00 PM (IST)
उपभोक्ताओं के साथ धोखा, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति
उपभोक्ताओं के साथ धोखा, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

आगरा, जागरण संवाददाता। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) कंपनी ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के लिए बने नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी कर रही है। कंपनी उपभोक्ताओं के साथ धोखा करके टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे की बजाय 17 घंटे ही बिजली आपूर्ति कर रही है। जबकि प्रदेश के शेड्यूल पत्र में 24 घंटे आपूर्ति का दावा है।

उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) प्रदेश की आपूर्ति का साप्ताहिक शेड्यूल पत्र जारी करता है। इसमें डीवीवीएनएल की आपूर्ति का शेड्यूल भी शामिल है। शेड्यूल पत्र की अंतिम लाइन में टीटीजेड क्षेत्र के अंतर्गत 24 घंटे आपूर्ति करने का दावा है। जबकि हकीकत बिल्कुल उलट है। टीटीजेड क्षेत्र में शामिल आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, हाथरस में बिजली का टोटा है। यहां डीवीवीएनएल के आपूर्ति रिकार्ड के अनुसार ही देहात में 18 घंटे की बजाय 17 घंटे, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घंटे की बजाय 19:30 घंटे और जिला मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे की बजाय 22 या 23 घंटे आपूर्ति होती है। हालांकि गांवों में इस रिकार्ड से भी कम आपूर्ति है। मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का मकसद प्रदूषण पर लगाम लगाना था, लेकिन ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र के हिसाब बिल देने से इन्कार कर दिया। हालांकि आगरा शहर में आपूर्ति सही है। ये अन्य जिलों का शेड्यूल

यूपीपीसीएल ने अन्य जिलों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 18, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घंटे और जिला मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल बना रखा है। ये शेड्यूल उन जिलों के लिए है, जो टीटीजेड क्षेत्र में शामिल नहीं हैं। इसमें भी बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 20 घंटे का शेड्यूल है।

chat bot
आपका साथी