Panchayat By Election: आगरा में पंचायत उप चुनाव में 156 पदों के लिए होगा मतदान, चल रहीं तैयारियां

आगरा में हुए पंचायत चुनाव में 8491 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए थे सिर्फ 689 पदों पर हुआ था मतदान। अब 12 जून को उपचुनाव में 156 पदों पर निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया होगी। शेष ग्राम पंचायतों का गठन भी इसी महीने हो जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 12:52 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 12:52 PM (IST)
Panchayat By Election: आगरा में पंचायत उप चुनाव में 156 पदों के लिए होगा मतदान, चल रहीं तैयारियां
आगरा में 12 जून को पंचायत उपचुनाव में मतदान होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव और उपचुनाव में जिले के 9,180 पदों में से 8,491 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।मतदाताओं के हाथों में सिर्फ 689 पदों का फैसला रहा। इसमें से 533 पदों पर चुनाव हो चुका है। 156 पदों पर उपचुनाव के तहत 12 जून को मतदान होना है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले की 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुन लिए गए थे। इसमें से चार प्रधानों की मृत्यु हो गई। उपचुनाव के तहत चार में से एक प्रधान को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब तीन प्रधानों के लिए उपचुनाव होना है। वहीं, पंचायत चुनाव से पहले ही ग्राम पंचायत सदस्य के 9,180 पदों में से 6,408 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए थे। 2239 पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। सिर्फ 533 पदों पर चुनाव हुआ था। रिक्त पदों की वजह से जिले में 194 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। उपचुनाव के दौरान 2239 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 2704 नामांकन हुए। इसमें से भी 2083 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह से अब सिर्फ 156 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव शेष रह गया है। इनके लिए 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को मतगणना होगी। संभावना जताई जा रही है कि शेष ग्राम पंचायतों का गठन भी इसी महीने हो जाएगा। इसके लिए शासन की ओर तारीख घोषित की जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान और मतगणना के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। दस ब्लाकों में दस सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। 

chat bot
आपका साथी