UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए आगरा में पांच फरवरी तक तय हो जाएंगे मतदान स्थल

पंचायत चुनाव में आगरा जिले के 19.96 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सबसे अधिक मतदाता बरौली अहीर ब्लाक में हैं। यहां दो लाख से अधिक मतदाता हैं। इसलिए इस ब्लाक में मतदान केंद्र भी सबसे अधिक हैं। यहां 318 मतदान स्थलों पर मतदान की सुविधा होगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:09 PM (IST)
UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए आगरा में पांच फरवरी तक तय हो जाएंगे मतदान स्थल
आगरा में पांच फरवरी को तय हो जाएंगे पंचायत चुनाव के लिए बूथ।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के बाद अब मतदान केंद्रों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। ड्राफ्ट के तौर पर पंचायत चुनाव के लिए जिले में 1411 मतदान केंद्रों चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां के 3444 मतदान स्थलों पर मतदान होगा। हालांकि इस पर अंतिम मुहर 5 फरवरी को लगेगी।

पंचायत चुनाव में जिले के 19.96 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सबसे अधिक मतदाता बरौली अहीर ब्लाक में हैं। यहां दो लाख से अधिक मतदाता हैं। इसलिए इस ब्लाक में मतदान केंद्र भी सबसे अधिक हैं। यहां 118 मतदान केंद्रों के 318 मतदान स्थलों पर मतदान की सुविधा होगी। सबसे कम मतदान केंद्र और मतदेय स्थल जगनेर ब्लाक में होंगे। यहां के 63 मतदान केंद्रों के 159 मतदान स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। जैतपुर कलां में 193 मतदान स्थल चिह्नित किए गए हैं। एत्मादपुर ब्लाक में 235, खंदौली में 219 मतदान स्थल चिह्नित किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चुनाव के लिए लगभग 85 लाख मतपत्र आ चुके हैं। परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वार्डों का आरक्षण की स्थिति शासन से तय होनी बाकी है। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले ही प्रशासनिक गतिविधियाें के साथ ही दावेदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। गली-गली होर्डिंग-पोस्टर लगने लगे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी पंचायत चुनाव छाया हुआ है। 

chat bot
आपका साथी