By Poll Panchayat: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा ताजनगरी में 160 पदों के लिए मतदान

पंचायत उपचुनाव के तहत 12 जून सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान कराने के लिए बैलेट पेपर और बक्से के साथ मतदान कार्मिक अपने-अपने बूथों पर चुनाव कराने के लिए रवाना होंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:21 AM (IST)
By Poll Panchayat: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा ताजनगरी में 160 पदों के लिए मतदान
पंचायत उपचुनाव के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत उपचुनाव का चुनावी शोर थम चुका है। शनिवार सुबह सात बजे से बजे मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पाेलिंग पार्टियां रवाना होंगी। आगरा में 78 मतदान केंद्रों के 125 मतदेय स्थलों पर 160 पदों के लिए मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां ब्लाक से ही रवाना होंगी और यहीं पर मतदान पेटियां जमा करेंगी।

पंचायत उपचुनाव के तहत 12 जून सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान कराने के लिए बैलेट पेपर और बक्से के साथ मतदान कार्मिक अपने-अपने बूथों पर चुनाव कराने के लिए रवाना होंगे। जिले में 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 54 ग्राम पंचायतों में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके साथ ही तीन प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का भी चुनाव होना है। उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य के 2239 रिक्त पदों के लिए 2704 नामांकन हुए थे। इसमें से 2083 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। अब सिर्फ 156 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है। ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से एक पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है।

खंदौली, बिचपुरी और जैतपुर कलां ब्लाक में ग्राम प्रधान के एक-एक पद के लिए चुनाव होगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पद थे। इसमें से खेरागढ़ ब्लाक के एक पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। अकोला ब्लाक के एक पद पर हुआ नामांकन खारिज हो गया है। ऐसे में अब सिर्फ एत्मादपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान होगा। विकास खंड स्तर पर ही मतों की गणना होगी। यहीं से परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी