Gram Panchayat Chunav: जिन कंधों पर कोविड के रोकथाम की जिम्मेदारी, वही हुए लापरवाह, पढ़ें आगरा में पोलिंग पार्टियों का हाल

Gram Panchayat Chunav कहीं पर भी कोविड प्रोटोकाल का नहीं किया जा रहा है पालन। मंगलवार को जिले में मिले हैं सर्वाधिक केस। एक तरफ शहर में आम लोगों पर लग रहा जुर्माना तो दूसरी तरफ सरकार कर्मचारी घूम रहे बेखाैफ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:55 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: जिन कंधों पर कोविड के रोकथाम की जिम्मेदारी, वही हुए लापरवाह, पढ़ें आगरा में पोलिंग पार्टियों का हाल
कहीं पर भी कोविड प्रोटोकाल का नहीं किया जा रहा है पालन।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिन कंधों पर कोविड के रोकथाम की जिम्मेदारी है वही लोग लापरवाह हो गए हैं। अगर यकीन नहीं आता है तो बुधवार को 15 स्थलों से रवाना होने वाली 3407 पोलिंग पार्टियों को ले लीजिए। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार को जिले में सर्वाधिक 197 कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। इसके बाद ही जिस तरीके से पंद्रह स्थलों पर इंतजाम कराए जाने चाहिए, वह नहीं कराए गए हैं । किरावली में 2 गज की शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए मतदान अधिकारियों की लाइन लगी रही। यहां तक ना तो पुलिस ने और ना ही किसी प्रशासनिक अफसर ने इस ओर ध्यान दिया। कुछ यही हालत अन्य स्थलों की भी रही , जहां पर बिना मास्क के हजारों मतदान कार्मिक घूमते रहे। सवाल ये उठता है कि जब शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है तो ऐसे में कर्मचारियों को आखिर किसने छूट दे दी है। क्या ऐसी लापरवाही कोरोना संक्रमण को नहीं बढ़ाएगी।

हर पार्टी को दिए गए दो बैलट बॉक्स

यह पहला मौका है जब एक साथ जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान एक साथ होगा जिसे देखते हुए हर पोलिंग पार्टी को दो-दो बैलट बॉक्स दिए गए हैं।

यह होगा बैलट पेपर का रंग

- जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग

- क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग

- ग्राम प्रधान के लिए हरा रंग

- ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग 

chat bot
आपका साथी