ताजमहल पर कांवड चढ़ाने जा रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारी को पुलिस ने रोका

सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ लेकर चढ़ाने जा रहा था अखिल भारत हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष। पुलिस ने आंबेडकर पुल पर रोका एत्माद्दौला थाने पर जुटे कार्यकर्ता। हिंदू संगठन के पदाधिकारी पूर्व में ताजमहल के तेजोमहालय होने का दावा करते हुए जलाभिषेक व आरती का प्रयास कर चुके हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:22 PM (IST)
ताजमहल पर कांवड चढ़ाने जा रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारी को पुलिस ने रोका
पुलिस ने आंबेडकर पुल पर रोका, एत्माद्दौला थाने पर जुटे कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। अखिल भारत हिंदू महासभा का कार्यकर्ता जो सावन के सोमवार को ताजमहल पर कांवड़ चढ़ाने जा रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारी को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। उसे थाने लेकर आ गए। जानकारी होने पर संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उनका पुलिस से विवाद हो गया। पदाधिकारी ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

मामले के अनुसार अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला प्रभारी जितेंद्र कुशवाह सावन के दूसरे सोमवार को ताजमहल पर जल चढ़ाने जा रहे थे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी पूर्व में भी ताजमहल के तेजोमहालय होने का दावा करते हुए जलाभिषेक व आरती का प्रयास कर चुके हैं। सोमवार को सुबह सात बजे पदाधिकारी घर से कांवड़ लेकर ताजमहल के लिए निकले थे। जानकारी होने पर पुलिस और एलआइयू की टीम ने पदाधिकारी को आंबेडेकर पुल पर रोक लिया।

मौके पर सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह, इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय को अपने साथ थाने लेकर आ गए। जिसकी जानकारी होने पर महासभा के अन्य कार्यकर्ता भी वहां जुट गए। वह कांवड़ लेकर जाने वाले पदाधिकारी को पकड़ने का विरोध कर रहे थे। काफी देर तक चले वाद- विवाद के बाद पदाधिकारी ने थाना परिसर में बने शिव मंदिर में जल चढ़ाया। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय के अनुसार जितेंद्र कुशवाह को जल चढ़वाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

chat bot
आपका साथी