Tractor March: दिल्‍ली जाने से रोकने को पुलिस ने शुरू की चेकिंग, किसान नेता नजरबंद

गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली में किसानों की ट्रैक्‍टर रैली में भाग लेने जा रहे आगरा के किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर डाल दिए हैं। यमुना और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर जांच की जा रही है। वहीं किसान भी किसी तरह दिल्‍ली पहुंचने की जुगत में हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Tractor March: दिल्‍ली जाने से रोकने को पुलिस ने शुरू की चेकिंग, किसान नेता नजरबंद
आगरा मेंएक्‍सप्रेस वे पर होटल रमाडा के पास जांच करती पुलिस।

आगरा, जागरण संवाददाता। किसानों के दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के एलान के बाद पुलिस सतर्क है। शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस मुस्तैद है। साथ ही किसान नेताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खुफिया एजेंसी भी हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में किसान नेता समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का एलान भी किया था। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को फतेहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला महासचिव राजेश कुमार शर्मा को उनके घर में ही नजरबंद कर लिया गया। जिले में किसान संगठन से जुड़े अन्य नेता भी पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी में हैं। शनिवार सुबह से ही शहर के बाहरी इलाकों के थाने सदर, ताजगंज, एत्माद्​दौला, सिकंदरा, जगदीशपुरा में पुलिस सतर्क हो गई। शहर को आने वाले और जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। सैंया, फतेहपुर सीकरी और खंदौली टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात है। यहां से गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही गुजरने दिया जा रहा है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर खास निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता चेक कर रहे हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारी उनसे पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी