अलर्ट रही पुलिस, नेताओं को किया नजरबंद

मंटोला नाई की मंडी लोहामंडी और शाहगंज समेत कई इलाकों में तैनात रहा फोर्स एसएसपी समेत अन्य अधिकारी लेते रहे स्थिति का जायजा शांति से गुजरा दिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:50 PM (IST)
अलर्ट रही पुलिस, नेताओं को किया नजरबंद
अलर्ट रही पुलिस, नेताओं को किया नजरबंद

आगरा, जागरण संवाददाता। छह दिसंबर को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट रही। सेक्टर स्कीम लागू रही और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। हिदू संगठनों से जुड़े कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में मार्च किया। शांति से दिन गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस दिन को लोग अलग-अलग रूप में मानते हैं। शहर का माहौल खराब न हो, इसलिए पुलिस प्रशासन सोमवार को अलर्ट रहा। शहर को 14 सेक्टरों में बांटकर फोर्स तैनात किया गया था। सुबह से ही सभी इलाकों में फोर्स पहुंच गया। मंटोला, नाई की मंडी, शाहगंज और लोहामंडी समेत अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अधिकारियों के साथ फोर्स ने मार्च किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी विकास कुमार भी शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।

अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट को रविवार को ही सदर पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया था। सोमवार को भी उन्हें नजरबंद रखा। उनके संगठन की ओर से छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित मस्जिद में लड्डू गोपाल की स्थापना और जलाभिषेक का एलान किया गया था। एत्माद्दौला पुलिस ने संगठन की पदाधिकारी मीना दिवाकर और जितेंद्र कुशवाह को उनके घर में नजर बंद कर लिया। शाहगंज थाना पुलिस ने मनीष पंडित और सदर पुलिस ने अंकित चौहान को उनके घर में नजरबंद कर लिया। सोमवार को सभी नेताओं के घर पुलिस बैठी रही। उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। ऐसे में सभी ने अपने घर में ही लड्डू गोपाल का जलाभिषेक किया।

chat bot
आपका साथी