Kidnapping Case in Agra: आगरा में किशोरी को अगवा करने के लिए तीन दिन से घात लगाए था मेरठ का आफताब

Kidnapping Case in Agra मेरठ में लोकेशन मिलने के बाद आरोपित के करीब पहुंची पुलिस। आरोपित के भाई को पुलिस ने पकड़ापूछताछ में मिला ठोस सुराग। न्यू आगरा से 23 फरवरी को अस्पताल के बाहर से किया था अगवाा। पहले भी ढाई वर्ष जेल में रह चुका है आरोपित।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:20 AM (IST)
Kidnapping Case in Agra: आगरा में किशोरी को अगवा करने के लिए तीन दिन से घात लगाए था मेरठ का आफताब
न्यू आगरा से 23 फरवरी को अस्पताल के बाहर से किया था किशाेरी को अगवाा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में किशोरी को अगवा करने के लिए मेरठ का आफताब तीन दिन से घात लगाए हुए था। आरोपित छह बच्चों का पिता है।पुलिस उसे शरण देने के आरोप में पत्नी और दो भाभियों को शुक्रवार को जेल भेज चुकी है। आरोपित ने पांच दिन पहले दिनदहाड़े किशाेरी को अगवा कर लिया थ। मेहताब की लोकेशन मेरठ में मिली है। आरोपित के सगे संबंधियों से मिले सुराग के बाद पुलिस महताब काफी करीब पहुंच गई है। हालांकि किशोरी के बारे में पुलिस को अभी तक कोई ठोस जानकारी नही मिली है। अनहोनी की आशंका से उसका परिवार दहशत में है।

दयालबाग क्षेत्र में एक अस्पताल के पास से 23 फरवरी को किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण हो गया था। पुलिस और किशोरी के स्वजन को मिले सीसीटीवी फुटेज में औरंगाबाद रसूलपुर थाना भवनपुर, मेरठ निवासी मेहताब राणा किशोरी को बुर्का पहनाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वह किशोरी को तीसरी बार अगवा करके ले गया है।पीड़िता के पिता ने उसके खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित के भाई गुलफाम को भी पकड़ लिया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद मेरठ में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को उसके बारे में अहम सुराग मिला है।

आरोपित के भाई और सगे संबंधियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपित ने किशोरी को कहीं दूसरी जगह भेज दिया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपित की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी को लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को उसके बारे में अहम सुराग मिले हैं। आरोपित मेहताब ने वर्ष 2018 में किशोरी को दो बार अगवा किया था। पुलिस ने जेला था। इसके अलावा मेरठ पुलिस ने उसे लूट के मामले में जेल भेजा था। वह करीब ढाई चर्ष तक जेल में रहा है।

बाल आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

किशोरी को अगवा करने के मामले को राज्य बाल आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य डाक्टर साक्षी बैजल ने मामले में एसएसपी को पत्र लिखा है। इसकी प्रति शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को लिखी है।आयोग ने लिखा है कि जिस तरह से एक दूसरे जिले के दूसरे धर्म के युवक ने तीसरी बार किशोरी को अगवा किया है। वह प्रत्यक्ष रूप से लव जिहाद का मामला लगता है। आराेपित को जल्दी गिरफ्तार करके किशोरी को बरामद किया जाए। 

chat bot
आपका साथी