Gram Panchayat Chunav: हेलो.. अगर आपके घर में अवैध असलाह हैं तो बाहर फेंक दें

Gram Panchayat Chunav पंचायत चुनाव से पहले अवैध असलाह बरामदगी को नया प्रयोग कर रही पुलिस। पुलिस वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंस किया गया। अगर किसी के घर में अवैध असलाह या अवैध शराब रखी है तो उसे बाहर फेंक दें।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:55 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:55 AM (IST)
Gram Panchayat Chunav: हेलो.. अगर आपके घर में अवैध असलाह हैं तो बाहर फेंक दें
पुलिस वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंस किया गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अवैध शराब और अवैध शस्त्र पर रोक लगाने को विशेष अभियान चला रही है। छापा मारने के साथ ही इस बार पुलिस असलाह बरामदगी को नया तरीका अपना रही है। अब छापा मारने के बजाय पुलिस लाउडस्पीकर से एनाउंस कर रही है। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस के कहने पर अपने घर से अवैध असलाह निकालकर बाहर नहीं फेंका है।

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अवैध शराब और अवैध असलाह बरामदगी को अभियान चला रही है। अब तक सौ से अधिक अवैध असलाह बरामद हो चुके हैं। गांवों में लोगों के पास बड़ी संख्या में अवैध असलाह होने की आशंका है। इसको देखते हुए पुलिस ने इस बार नया प्रयोग किया। पुलिस वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंस किया गया। अगर किसी के घर में अवैध असलाह या अवैध शराब रखी है तो उसे बाहर फेंक दें। नहीं तो जिलाधिकारी की अनुमति से घरों में सर्च की जाएगी। उस समय यदि अवैध सामान मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कई दिनों से गांवों में ये एनाउंस करती घूम रही है। मगर, अब तक किसी ने अपने घर से बाहर अवैध असलाह या अवैध शराब नहीं फेंकी है। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों से अवैध असलाह के साथ लोग गिरफ्तार किए हैं। उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने कई अवैध असलाह फैक्ट्री भी पकड़ी हैं। मगर, इनमें असलाह नाम मात्र को ही मिले हैं। 

chat bot
आपका साथी