Crime Control: सुहाग नगरी के शातिरों की प्रेम कहानी भी खंगाल रही खाकी, त्रिनेत्र एप पर हो रही जानकारी अपलोड

Crime Control अपराधियों के डोजियर में संपत्तियां और मददगार की जानकारी भी एकत्र। सत्यापन के बाद सभी जानकारियां त्रिनेत्र एप पर की जाती है फीड। त्रिनेत्र एप पर लगभग चार हजार अपराधियों का ब्यौरा अब तक दर्ज हो चुका है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:41 PM (IST)
Crime Control: सुहाग नगरी के शातिरों की प्रेम कहानी भी खंगाल रही खाकी, त्रिनेत्र एप पर हो रही जानकारी अपलोड
अपराधियों के डोजियर में संपत्तियां और मददगार की जानकारी भी एकत्र।

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हर अपराधी का खाका तैयार करने वाली पुलिस उनकी प्रेम कहानी यानी महिला मित्रों की भी जानकारी खंगाल कर त्रिनेत्र एप पर आनलाइन फीड कर रही है। अपराधियों का डोजियर भरते वक्त उनकी संपत्तियां और मददगार पुलिस कर्मियों आदि की भी जानकारी एकत्र की जाती है। अपराधियों को जेल भेजने से पहले पुलिस उनसे जुड़ी जानकारियां एकत्र करती है। अमूमन अपराधियों के घर-परिवार, रिश्तेदार और उनके दोस्तों के बारे में ही जानकारी एकत्र की जाती रही है, लेकिन अब उनके महिला मित्रों का नाम-पता, मोबाइल नंबर और उनके पति-पिता का नाम भी खंगाला जाता है। महिला मित्र यानी प्रेमिकाओं के बारे में पूरी जानकारी होने से अपराधियों की गिरफ्तारी में आसानी होगी। इसके अलावा अपराधी- गिरोह के विभिन्न आय के स्रोतोंं, कंपनियां-फर्म, साथी व्यापारियाेंं, बैंक खातों का विवरण, पैनकार्ड, पासपोर्ट, वीजा और राशन कार्ड आदि की जानकारियां भी एकत्र की जा रही हैं। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि ये सभी जानकारियां त्रिनेत्र एप पर फीड की जाती है। अपराधियों के नाम आनलाइन दर्ज हाेने से सहूलियत यह कि दूसरे जिलों में रहने वाले अपराधियों के बारे में आसानी से जानकारी की जा सकती है। कई बार अपराधी सही जानकारी नहीं देते, इसलिए पुलिस उनसे मिली जानकारियों का सत्यापन करती है।

सहयोगी और गैंग की जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों की भी जानकारी

- डोजियर फार्म में उन पुलिस कर्मियों की भी जानकारी दर्ज की जाती है जो अपराधी या गिरोह की मददगार हैं या अपराधी-गैंग की गतिविधियों की उन्हें पूरी जानकारी है।

- त्रिनेत्र एप पर लगभग चार हजार अपराधियों का ब्यौरा दर्ज

-एसपी क्राइम व सिटी मुकेश मिश्रा ने बताया कि त्रिनेत्र एप पर जिले के लगभग चार हजार छोटे-बड़े अपराधियों का ब्यौरा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अपराधियों का फोटो भी एप पर अपलोड कर दिया जाता है।  

chat bot
आपका साथी