Encounter in Agra: आगरा में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों से मुठभेड़, गोली लगने से घायल शातिर को दबोचा

शमसाबाद में घेराबंदी पर भागे हिस्ट्रीशीटर से फतेहाबाद में हुई मुठभेड़। सिपाही के पैर में भी लगी गोली हिस्ट्रीशीटर पर हैं 17 मुकदमे। पुलिस पर फायरिंग करके बाइक से भाग निकला था बदमाश। शमसाबाद में पुलिस ने अारोपित के दो साथियों को घेराबंदी करके दबोचा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:10 AM (IST)
Encounter in Agra: आगरा में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों से मुठभेड़, गोली लगने से घायल शातिर को दबोचा
आगरा पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पुलिस की शनिवार की सुबह हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों से मुठभेड़ हाे गई। शमसाबाद के गढ़ी जहान सिंह में घेराबंदी करने पर हिस्ट्रीशीटर ने चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने फतेहाबाद में निबोहरा मार्ग रेलवे पुलिया पर उसे घेर लिया।हिस्ट्रीशीटर द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने घायल हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। वहीं शमसाबाद के गढ़ी जहान सिंह में पुलिस ने उसके दो साथियों को दबोच लिया।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया हिस्ट्रशीटर हेत सिंह उर्फ हेता और उसके दो साथियों के बारे में पुलिस ने शनिवार की सुबह शमसाबाद में चेकिंग के दौरान रोका। वह पुलिस पर फायरिंग करके बाइक से भाग निकला। पुलिस ने फतेहाबाद में निबोहरा मार्ग पर रेलवे पुलिया के पास उसे घेर लिया। हिस्ट्रीशीटर द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही भोला यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर भी घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उससे चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है। हेत सिंह उर्फ हेता शातिर चोर है । उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह फतेहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके चार साथियों को फतेहाबाद पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। वहीं शमसाबाद में पुलिस द्वारा उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम विनाेद निवासी गांव सुजगई ताजगंज और नवीन निवासी डौकी हैं। दोनों ने तमंचे और 21 बोतल अवैध शराब बरामद की हैं। 

chat bot
आपका साथी