Gangster Bride: आगरा की गैंगस्टर दुल्हन, सलाखों के पीछे रखने को पुलिस ने किया यह काम

लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों पर पुलिस ने लगाई गैंगस्टर। अपार्टमेंट में बुजुर्ग के साथ शादी का नाटक कर गैंग के साथ मिलकर की थी हत्या। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को साथियों सहित किया था गिरफ्तार। आइजी के आपरेशन शिकंजा के तहत की गई कार्रवाई।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 03:32 PM (IST)
Gangster Bride: आगरा की गैंगस्टर दुल्हन, सलाखों के पीछे रखने को पुलिस ने किया यह काम
लुटेरी दुल्हन के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा की गैंगस्टर दुल्हन और उसका गैंग शहर के किसी और बुजुर्ग को निशाना नहीं बना सकेंगे। पुलिस ने गैंगस्टर दुल्हन और उसके साथियों को सलाखों के पीछे रखने को कार्रवाई की है। हरीपर्वत के अपार्टमेंट में बुजुर्ग से शादी का नाटक करके उसकी हत्या और लूटपाट की साजिश में लुटेरी दुल्हन और उसके साथियाें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। लुटेरी दुल्हन और उसके पांच साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरीपर्वत के तिरंगा अपार्टमेंट में रहने वाले 76 साल के किशन गोपाल अग्रवाल की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद बदमाशों ने लूटपाट की थी। बुजुर्ग व्यापारी के स्वजन ने लाखों रुपये के नकदी-लूटपाट करके ले जाने का आरोप लगाया था। हत्यारे कार में आए थे। उनके साथ एक युवती भी थी। पुलिस को विवेचना में पता चला था कि बुजुर्ग व्यापारी को युवती से शादी कराने का झांसा दिया गया था। इसके बाद गैंग लुटेरी दुल्हन को अपने साथ कार में लेकर आया था। किशन गोपाल अग्रवाल के साथ उसकी शादी करने का नाटक किया। इसके बाद लुटेरी दुल्हन ने सबके लिए खाना बनाया। इसके बाद गैंग ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। आरोपित नीलम यादव व विजय यादव निवासी थाना एका फीरोजाबाद, एटा निवासी सचिन, अवधेश, पंकज, यज्ञपाल सिंह को जेल भेजा था। आइजी रेंज नवीन अरोड़़ा के आपरेशन शिकंजा के तहत नीलम यादव व उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी