रिहर्सल पर पुलिस ने रोके किसानों के ट्रैक्टर, धरना

गुस्साए किसान नेताओं ने किरावली-रुनकता मार्ग पर की नारेबाजी अकोला से दिल्ली जाते किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:20 AM (IST)
रिहर्सल पर पुलिस ने रोके किसानों के ट्रैक्टर, धरना
रिहर्सल पर पुलिस ने रोके किसानों के ट्रैक्टर, धरना

जागरण टीम, आगरा: दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस सतर्क रही। अकोला में दिल्ली जा रहे किसान नेता को नजरबंद कर दिया। वहीं अछनेरा में किसानों ट्रैक्टरों से रिहर्सल परेड को रोक दिया गया। वहीं फतेहपुर सीकरी में पुलिस ने कई किसान नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया। उनके घरों के बाहर दिनभर पुलिस तैनात रही।

अकोला: भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाहर की अगुवाई में रविवार को किसान दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच सूचना पर एसओ कागारौल प्रशांत त्यागी के निर्देशन में पहुंची पुलिस ने उन्हें नगला परमाल पर रोक लिया। यूनियन के उपाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद कर बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। नजरबंद किए गए अन्य किसान नेताओं में सुरेंद्र सिंह, हवलदार मान सिंह, सुजान सिंह चाहर, अमन चाहर, वीरेंद्र सिंह, मिथुन सिंह, ओंकार सिंह चाहर, तेजवीर सिंह, दामोदर सिंह आदि शामिल रहे।

अछनेरा: कुकथला में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसान नेता दिलीप सिंह और जनक सिंह सिकरवार के नेतृत्व में दर्जनों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर निकल पड़े। कुकथला चौकी पर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे गुस्साए किसान किरावली-रुनकता मार्ग धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सीओ अछनेरा महेश कुमार, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के समझाने पर भी वे नहीं माने। इसके बाद उन्हें गाड़ियों में भरकर थाने भिजवा दिया गया। इससे पूर्व शनिवार की रात पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

फतेहपुर सीकरी: दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष, संयोजक द्वारका प्रसाद उपाध्याय और जिला सचिव सुरेश वर्मा को पुलिस ने उनके घर ही नजरबंद कर दिया।

chat bot
आपका साथी