गिरिराज जी की शिला की Online बिक्री करने वाला पुलिस ने चेन्‍नई से किया गिरफ्तार

चेन्नई की कंपनी पर गोवर्धन पर्वत की शिलाएं बेचने का है आरोप। इंडिया मार्ट पर शिला बिक्री का विज्ञापन देने से ब्रजभूमि में आक्रोश फैल गया था। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला गोवर्धन स्टोन गिरिराज कृष्ण शिलाज लिखा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 12:02 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 12:02 PM (IST)
गिरिराज जी की शिला की Online बिक्री करने वाला पुलिस ने चेन्‍नई से किया गिरफ्तार
पुलिस ने गोवर्धन शिला की आनलाइन बिक्री करने का आरोपित चेन्‍नई से गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा, जेएनएन। गोवर्धन पर्वत की शिलाओं की बिक्री करने वाली चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन के संचालक वी प्रेम कुमार को गोवर्धन पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया मार्ट पर शिला बिक्री का विज्ञापन देने से ब्रजभूमि में आक्रोश फैल गया था। केशव मुखिया और विजय राघव की तहरीर पर जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गत शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई, पोस्ट इंडिया मार्ट पर डाली गई थी। जिसमें चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन आर्टिकल स्टोर्स ने गिरिराजजी की शिला बिक्री का विज्ञापन डाला था। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला गोवर्धन स्टोन गिरिराज कृष्ण शिलाज लिखा था। शिला को दर्शाता एक फोटो भी लगाया गया। शिला की कीमत 5175 रुपये थी। इस पर तमाम फेसबुक यूजर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए गिरिराजजी की शिला की बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की। मथुरा के पंडित अमित भारद्वाज ने तमाम संत तथा भागवताचार्य, प्रवक्ताओं के साथ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया था। गोवर्धन थाना कार्यालय पर भी राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने एक मंच से शिला विक्रेता की गिरफ्तारी की मांग की थी। केशव मुखिया और विजय राघव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। गोवर्धन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने चेन्नई पहुंची। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के संचालक वी प्रेम कुमार निवासी रंगराजनपुरम, मैन रोड बाला भारती नीलायम, थाना अशोक नगर, जिला कुटुंबकम को शनिवार को उनकी दुकान पूजा जनरल स्टोर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब गोवर्धन ले आए हैं। 

chat bot
आपका साथी