Triple Talaq: आगरा में पुलिस लाइंस के बाहर तीन तलाक बोलने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों पक्षों को दस सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइंस में परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया था। यहां काउंसिलिंग में समझौता नहीं हो सका। रिजर्व पुलिस लाइंस से बाहर निकलते ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:18 PM (IST)
Triple Talaq: आगरा में पुलिस लाइंस के बाहर तीन तलाक बोलने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन तलाक बोलने के आरोपित को किया गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइंस के बाहर पत्नी को तीन तलाक बोलने के आरोपित को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ताजगंज थाने में दर्ज मुकदमे में पति समेत 10 ससुरालीजन नामजद थे।

ताजगंज निवासी गुलबशा उर्फ सुहाना का निकाह 26 जून, 2018 को जगदीशपुरा के किशोरपुरा निवासी इरफान के साथ हुआ था। इरफान चांदी का काम करता है। इसमें उसको घाटा हो गया था। सुहाना ने पुलिस को बताया कि व्यवसाय में घाटा होने पर पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आए। उसने इन्कार कर दिया। ससुरालीजन ने घाटा दूर करने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया। तांत्रिक यह कहने लगा कि सुहाना के पहले बच्चे की बलि देनी होगी। बलि देने के बाद घर में दबे सोने की जानकारी मिलेगी। जानकारी ने उसके होश उड़ा दिए। उसने तांत्रिक का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद ससुरालीजन ने मारपीट करके उसे घर से निकाल लिया। इसके बाद वह मायके आ गई। 14 अगस्त, 2021 को शौहर ने पहले डाक से उसे तलाक भेजा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को दस सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइंस में परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया था। यहां काउंसिलिंग में समझौता नहीं हो सका। रिजर्व पुलिस लाइंस से बाहर निकलते ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी