इंटरनेट मीडिया पर पोल खुली तो हुई हेलो गैंग के सदस्य की गिरफ्तारी

ताजगंज थाने से एक वर्ष से चल रहा था वांछित पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर दूसरे गुट ने की थी पोस्ट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:30 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया पर पोल खुली तो हुई हेलो गैंग के सदस्य की गिरफ्तारी
इंटरनेट मीडिया पर पोल खुली तो हुई हेलो गैंग के सदस्य की गिरफ्तारी

आगरा, जागरण संवाददाता। चंबल के बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग के सदस्यों में पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर वार छिड़ा था। एक दूसरे की पोल खोली थी और अधिकारियों से भी शिकायत कर दी। अब एक गुट का सदस्य ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक वर्ष से मुकदमे में वांछित था। वैसे 25 हजार के इस इनामी की गिरफ्तारी को पुलिस कोई खास प्रयास नहीं कर रही थी।

गिरफ्तार शातिर रामबृज पिनाहट के पड़ुआपुरा का रहने वाला है। उसके गैंग के सदस्य वर्ष 2019 में सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। यह गैंग नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करता था। रामबृज उस मामले में फरार था। पिछले दिनों फेसबुक पर उसी के गांव के दूसरे गुट ने उसकी पोल खोल दी। उसकी पूरी डिटेल पोस्ट कर दी। इसके बाद आइजी ए सतीश गणेश ने मामले में संज्ञान ले लिया। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को ताजगंज पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर क्राइम ताजगंज भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपित बरी

आगरा, जागरण संवाददाता। पुलिस पर जानलेवा के आरोपित पशु तस्कर को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

घटना 17 नवंबर 2016 की है। खंदौली थाने के दारोगा मोहर सिंह टोल प्लाजा चौकी पर मौजूद थे। उन्हें एत्मादपुर से नोएडा की ओर पशुओं से भरा कैंटर आने की सूचना मिली। पुलिस ने गांव सौरईं के पास उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें पांच बछड़े और 23 गाय मिलीं। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपित भूरा और जसवीर निवासी चंदौसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर में कटिग करके धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया। अदालत में पुलिस का गवाह जानलेवा हमला साबित नहीं कर सका। साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने दोनों आरोपितों को बरी कर दिया।

chat bot
आपका साथी