PM Modi ने पूछा, कैसी हो सुखदेवी, जानिए मथुरा की ये महिला क्यों बनी हैं खास

दो दिन पहले सुखदेवी से प्रधानमंत्री ने की थी फोन पर बात। मन की बात कार्यक्रम में सुखदेवी का किया जिक्र परिवार हुआ गदगद। अचानक मन की बात कार्यक्रम में सुखदेवी का जिक्र हुआ तो आसपास के लोग बधाई देने पहुंच गए।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:26 PM (IST)
PM Modi ने पूछा, कैसी हो सुखदेवी, जानिए मथुरा की ये महिला क्यों बनी हैं खास
मथुरा की सुखदेवी, जिनसे पीएम मोदी ने फोन पर की बात।

आगरा, जागरण टीम। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा शहर की सुखदेवी से फोन पर बात की थी। जिसका  जिक्र उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में किया। इसके बाद सुखदेवी का परिवार गदगद है। वह प्रधानमंत्री का लगातार आभार व्यक्त कर रही हैं कि उन्होंने एक सफाईकर्मी की पत्नी से फोन पर बात की। सुखदेवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पूछा था कि सुखदेवी कैसी हो?

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहर के दामोदरपुरा निवासी सुखदेवी का जिक्र करते हुए कहा कि बीमारी से ग्रसित दूसरे लोग सुखदेवी की तरह अपना बिना किसी खर्चे के इलाज करा सकते हैं। अचानक मन की बात कार्यक्रम में सुखदेवी का जिक्र हुआ तो आसपास के लोग बधाई देने पहुंच गए। सुखदेवी के पत्नी ने सूरजभान सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं, जिन्होंने बताया कि दो दिन पहले नेशनल हेल्थ मिशन की टीम उनके घर पहुंची थी। जिसने मेरे ही मोबाइल नंबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मेरी पत्नी सुखदेवी से बात कराई थी। सुखदेवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पूछा था कि सुखदेवी कैसी हो? उन्होंने करीब ढाई मिनट तक बात की। जिसमें बीमारी से लेकर इलाज कराने तथा परिवार के बारे में विस्तार से पूछताछ की थी। सुखदेवी ने कहा कि आज तक जिले के किसी नेता ने बात नहीं की है। प्रधानमंत्री से बात कर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि जिस प्रधानमंत्री को हम टीबी पर देखते हैं। उनसे कभी फोन पर भी बात होगी। 

chat bot
आपका साथी