PM Modi in Agra: आगरा का वो मैदान जो पक्की करता है मोदी सरकार की जीत, जनवरी में हो सकती है PM की रैली

PM Modi in Agra जनवरी के पहले सप्ताह में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में कर सकते हैं रैली। पीएम नरेंद्र मोदी के आगरा बदायूं सहित कई अन्य शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अभी तिथियां तय नहीं हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:19 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:19 AM (IST)
PM Modi in Agra: आगरा का वो मैदान जो पक्की करता है मोदी सरकार की जीत, जनवरी में हो सकती है PM की रैली
पीएम मोदी जनवरी के पहले सप्ताह में कोठी मीना बाजार मैदान में कर सकते हैं रैली

आगरा, जागरण संवाददाता। लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का, जीत की नींव पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रज को शुभ मानते हैं। इसमें भी आगरा का कोठी मीना बाजार मैदान अहम है। इसलिए वह एक बार फिर इसी मैदान से आगामी विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में पीएम मोदी की रैली हो सकती है।

भाजपा की जीत के लिए शुभ माने जाने वाले इस मैदान से वह ब्रज को लगभग 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आगरा में होगी। इस रैली में आगरा मंडल को सौगात मिल सकती हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण होगा। इसके लिए कोठी मीना बाजार मैदान को तैयार किया जा रहा है। इस मैदान में डेढ़ लाख से अधिक लोग बैठ सकते हैं। जल्द ही मैदान के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की इस रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में चुनावी बिगुल वह इसी मैदान से फूंकेंगे। पांच जनवरी को मतदाता सूची अंतिम रूप से तैयार कर ली जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग दिसंबर अंत से जनवरी मध्य के बीच चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी ब्रज की इस जमीन से यूपी में अपने चुनावी रैलियों का आगाज कर सकते हैं। क्योंकि इससे पहले वह जब-जब इस मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए हैं, तब-तब भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। पिछले समीकरणों के आधार पर भाजपा एक बार फिर इसी मैदान पर नमो-नमो की गरजना की तैयारी कर रही है।

इन योजनाओं की दे सकते हैं सौगात

मथुरा-आगरा हाईवे। हेलीपोर्ट। रेणुकाधाम पर यमुना पर पुल।

कब− कब की रैली

पीएम इन वेटिंग के रूप में वर्ष 2013 में कोठी मीना बाजार मैदान पर रैली की तो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर विजय पताका फहराया।. वर्ष 2016 में इसी मैदान पर रैली की तो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी की 325 सीटों पर जीतीं।. वर्ष 2019 में एक बार फिर इसी मैदान पर रैली की तो इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 63 सीटों पर जीत हासिल हुई।

पीएम नरेंद्र मोदी के आगरा, बदायूं सहित कई अन्य शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अभी तिथियां तय नहीं हैं। रजनीकांत माहेश्वरी, अध्यक्ष ब्रजक्षेत्र, भाजपा

chat bot
आपका साथी