बैडमिटन प्रतियोगिता में दिखाया खिलाड़ियों ने कौशल

एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई 58वीं जिला बैडमिटन प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:55 PM (IST)
बैडमिटन प्रतियोगिता में दिखाया खिलाड़ियों ने कौशल
बैडमिटन प्रतियोगिता में दिखाया खिलाड़ियों ने कौशल

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला बैडमिटन संघ द्वारा आयोजित 58वीं जिला बैडमिटन प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हुई। पहले दिन बालक-बालिकाओं के अंडर-11, 13, 15 व 17 आयु वर्ग में मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राजकुमार चाहर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनीलचंद्र जोशी ने किया। सांसद ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के सामने आ रही बाधाओं को दूर कराने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। पहले दिन बालक वर्ग में अंडर-11 में पृथ्वी सिंह राणा ने गुनव कपूर, आरव सक्सेना ने आरव गोयल, अंडर-13 में सुशांत सिंह ने देवस्य रलन, अंडर-15 में सुमित चाहर ने अनिरुद्ध, लक्ष्य शर्मा ने आदित्य, अर्पित ने अश्विन त्यागी, अंडर-17 में गुरु दयाल राजपूत ने चंद्रमणि, मानवादित्य ने नितिन, सुशांत साहनी ने मनीष को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में अंडर-11 में पलक ने चैतन्या, संघमित्रा ने जया, अंडर-13 में चैतन्या ने दिया, अंशिका पाठक ने सृष्टि वरुण, सृष्टि राणा ने अर्शिया जैन, अंडर-15 में परी ने महिका कपूर, अनन्या सक्सेना ने सान्वी कपूर, दिव्यांशी गौर ने जेसिका राज, अंडर-17 में जेसिका ने खुशी, नंदिनी बंसल ने काजल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

संचालन बैडमिटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने किया। अध्यक्ष विनोद सीतलानी, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, केसी श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह राठौर, एचएस तरकर, निश्चल जैन, राजेश जैन, सुधा जैन, शिवांग जैन, चांदनी, अदिति मौजूद रहीं।

सीनियर चैंपियन लीग में विजेता बना आगरा रूरल क्लब : मान्या क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को सीनियर चैंपियन लीग का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें आगरा रूरल क्लब ने इश्का रायल क्लब को सात रन से हराया।

आगरा रूरल की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 117 रन ही बना सकी। हेमंत यादव व सोनू शर्मा ने 31-31 रन बनाए। इश्का रायल क्लब के कमल कपूर ने चार और जावेद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इश्का रायल की टीम 20 ओवर में 110 रन ही बना सकी। इश्का के जावेद शमीम व सत्येंद्र यादव ने 22-22 रन बनाए। आगरा रूरल के राजकुमार व गौरव ने दो-दो विकेट लिए। हेमंत यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर जावेद शमीम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित जैन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जावेद शमीम, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आशीष और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर सुरेश शर्मा चुने गए। डा. वीपी सिंह, हेमंत शर्मा, कमल कपूर को आगरा लीजेंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विनोद बंसल ने किया। हिमांशु अग्रवाल, बल्देव भटनागर, दयाशंकर राजपूत, मो. अखलाक, सुनील शर्मा, मनोज कुशवाह, सलीम रहमान, जयवीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी