नहीं होगी यमुना किनारा रोड की खोदाई, नदी के किनारे बिछेगी पाइप लाइन

आंबेडकर पुल से झलकारी बाई तिराहा तक बिछनी है 1200 एमएम की पानी की लाइन जीवनी मंडी पुलिस चौकी से आंबेडकर पुल तक पाइप लाइन की टेस्टिग हुई शुरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:30 PM (IST)
नहीं होगी यमुना किनारा रोड की खोदाई, नदी के किनारे बिछेगी पाइप लाइन
नहीं होगी यमुना किनारा रोड की खोदाई, नदी के किनारे बिछेगी पाइप लाइन

आगरा,जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की बात है। आंबेडकर पुल से झलकारी बाई तिराहा (मोक्षधाम तिराहा, ताजगंज) तक रोड की एक लेन की अब खोदाई नहीं होगी। यह खोदाई सात मीटर तक होनी चाहिए। आगरा स्मार्ट सिटी लि. प्रशासन 1200 एमएम की पानी की लाइन नदी के किनारे से होकर बिछाएगा। रेलवे ने दो पुल के नीचे से लाइन गुजारने की अनुमति दी दे है जबकि वन और उद्यान विभाग से अनुमति मिलना बाकी रह गया है। जमीन नगर निगम की है।

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से ताजगंज तक 143 करोड़ रुपये से 1200 एमएम की पानी की लाइन बिछाई जा रही है। चार चरण में बिछ रही लाइन के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में वाटरव‌र्क्स से लेकर जीवनी मंडी पुलिस चौकी तक, दूसरे चरण में पुरानी मंडी तिराहा से शाहजहां गार्डन, तीसरे चरण में पुलिस चौकी से आंबेडकर पुल और चौथे चरण में आंबेडकर पुल से झलकारी बाई तिराहा तक लाइन बिछनी है। स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी से आंबेडकर पुल तक की लाइन की टेस्टिग चल रही है। यह लाइन बिछाने के चलते यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद रखनी पड़ी। जल्द ही लेन की मरम्मत कर उसे चालू किया जाएगा। आंबेडकर पुल से झलकारी बाई तिराहा तक पाइप लाइन बिछाने के लिए लेन को बंद करना था लेकिन अब प्रस्ताव में बदलाव किया गया है। नदी के किनारे से होकर लाइन बिछाई जाएगी।

नहीं मिल पा रही है इंडस्ट्रियल आक्सीजन : आगरा स्मार्ट सिटी लि. के एक अधिकारी ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ज्वाइंट के लिए इंडस्ट्रियल आक्सीजन की जरूरत पड़ती है। वर्तमान में गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे कार्य धीमी गति से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी