बैंक की डिटेल मांगने वालों कतई न दें जानकारी

देहात में साइबर क्राइम से बचाव के लिए किया जागरूक डीजीपी ने यूटयूब चैलन पर लोगों को किया जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST)
बैंक की डिटेल मांगने वालों कतई न दें जानकारी
बैंक की डिटेल मांगने वालों कतई न दें जानकारी

जागरण टीम, आगरा। साइबर क्राइम के लगातार बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लोगों को इसके बचाव के लिए जागरूक कर रही है। मंगलवार को देहात में पुलिस ने अलग-अलग जगह पर बैठक लोगों को जागरूक किया।

फतेहाबाद: कस्बा स्थित पैंगोरिया धर्मशाला व सात गावों में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल पर आने वाले संदेश या फोन काल पर आपसे बैंक की डिटेल मांगी जाए तो कतई न बताएं। अन्यथा आपका बैंक खाता शून्य हो सकता है। इस मौके पर उप निरीक्षक ब्रजकिशोर, अधीक्षक डा. एके सिंह, डा. प्रमोद कुशवाहा, डा. अनुज गांधी, डा. पवन यादव मौजूद रहे।

कागारौल: एडीजी राजीव कृष्ण द्वारा जिले में बढ़ते साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए यूट्यूब पर चैनल बना कर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें एक घंटे डीजीपी मुकुल गोयल ने लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठकर इसे सुना। डीजीपी ने बताया कि इंटरनेट उपयोग करने वाले 50 फीसदी से अधिक लोग डिजिटल साइबर क्राइम के बारे में जानते नहीं हैं। हर वर्ष इसका ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। मदनमोहन गोयल, डा. सतीश अग्रवाल, सचिन गोयल, विजय सिंह, भगवान दास, धर्मेंद्र सिकरवार मौजूद रहे। मिशन मोदी संस्था के सदस्यों ने गांवों में किया संवाद

जागरण टीम, आगरा। मिशन मोदी संस्था के जिलाध्यक्ष भूप सिंह इंदौलिया की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रसूलपुर, पाली, पतसाल, चौमा आदि गांवों में जाकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का भरोसा दिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, राजकुमार वर्मा, रामकिशन, ऊदल सिह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी