पुष्प व इत्र वर्षा के मध्य हुए श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन

पुष्प व इत्र वर्षा के मध्य हुए श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:58 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:58 AM (IST)
पुष्प व इत्र वर्षा के मध्य हुए श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन
पुष्प व इत्र वर्षा के मध्य हुए श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन

आगरा, जागरण संवाददाता। श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रांगण में श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति की ओर से प्रथम वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। पुष्प व इत्र वर्षा के मध्य भव्य श्री श्याम दरबार, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति व श्याम रसोई का भक्तों ने आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंकुर खंडेलवाल एवं उपाध्यक्ष निष्कर्ष गुप्ता ने बाबा श्याम के समक्ष पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया। पटना की गायिका रेशमी शर्मा के भजन रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते है.., दरबार सांवरिया ऐसो साजो प्यारो आदि भजनों पर भक्त झूम उठे। गायक राजा पुरोहित, प्रखर लोहिया व दीक्षा शर्मा ने भी भजन प्रस्तुत किए। श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी। श्रंगार कलकत्ता व दिल्ली के फूलों व इत्र से बबलू सैनी व सोनू शर्मा ने किया। ईसाई समाज का सामुदायिक प्रार्थना अठवारा शुरू

आगरा, जागरण संवाददाता। ईसाई समाज का सामुदायिक प्रार्थना अठवारा रविवार शाम से सदर स्थित सेंट जार्जेज कथीड्रल (महागिरजाघर) में परंपरागत विधि के साथ शुरू हो गया। इसका समापन 24 जनवरी को निष्कलंक माता महागिरजाघर में होगा।

पहले दिन विशेष प्रार्थना एवं प्रारंभिक कार्यक्रम हुआ। समारोह की शुरुआत प्रधान पुरोहित बेन्यामिन के स्वागत संबोधन से हुई। गायन मंडली ने भजन, गीत गाए। आगरा डायोसिस के बिशप पीपी हाबिल ने प्रार्थना की। क्लर्जी फेलोशिप के सचिव फादर मून लाजरस ने बताया कि अठवारे में वैश्विक व स्थानीय स्तर पर सभी गिरजाघरों व मसीही संस्थानों में आध्यात्मिकता, एकता, देश में शांति व भाईचारे के लिए प्रार्थना की जाती है। पवित्र बाइबिल से पाठ पढ़े गए। फादर संतोष डीसा ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं आज भी सार्थक हैं। फादर शिजु, फादर ग्रेगरी थरायल, पादरी हौरिस लाल, डा. राजू थामस, नारमन थामस, लारेंस मसीह, डेनिस सिल्वेरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी