सब्र ने दिया जवाब तो पानी की टंकी पर चढ़ गए लोग, जानिए क्‍या रहा कारण Agra News

फीरोजाबाद शहर से सटी श्रीराम कॉलोनी में 11 साल से नहीं हुए विकास कार्य। पहले भी कर चुके हैं कई आंदोलन मिलत रहे सिर्फ आश्वासन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:54 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 10:58 PM (IST)
सब्र ने दिया जवाब तो पानी की टंकी पर चढ़ गए लोग, जानिए क्‍या रहा कारण Agra News
सब्र ने दिया जवाब तो पानी की टंकी पर चढ़ गए लोग, जानिए क्‍या रहा कारण Agra News

आगरा, जेएनएन। 11 साल से शहर और गांव के बीच फंसी फीरोजाबाद शहर से सटी श्रीराम कॉलोनी के निवासियों का सब्र रविवार को फिर जवाब दे गया। कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल करने और विकास कार्य कराने की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे प्रशासन में खलबली मच गई।

फीरोजाबाद के काेटला रोड पर पांच हजार की आबादी श्रीराम कॉलोनी में बसती है। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र 11 साल पहले टापा खुर्द ग्राम पंचायत का हिस्सा था। नगर पालिका के विस्तार में इसे ग्राम पंचायत से अलग कर दिया, मगर नपा की सीमा में शामिल नहीं हो पाया। तब से विकास तेजी से हुआ, मगर ये इलाका उपेक्षित रह गया। पालिका नगर निगम में तब्दील हाे गई, लेकिन बेसहारा हुई श्रीराम कॉलोनी को कहीं से कोई सहारा नहीं मिला। बिल्डर द्वारा बसाई गई कॉलोनी में न तो सड़कें बनीं और न ही बिजली के खंभे लग पाए। उन्हें जन्म और मृत्यु जैसे प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनी को नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए कई आंदोलन किए। भूख हड़ताल पर बैठे तो सरकार के नुमाइंदे आश्वासन देने तो पहुंचे मगर उसके बाद पलट कर नहीं देखा।

इससे आक्रोशित होकर एक दर्जन से अधिक लोग रविवार सुबह दस बजे करीब टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे, वे नीचे नहीं उतरेंगे। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सीढ़ियों पर भी कई महिलाएं बैठी हैं। 

chat bot
आपका साथी