दर्द से कराहते रहे मरीज, डाक्टरों के चैंबर खाली

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी सुबह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST)
दर्द से कराहते रहे मरीज, डाक्टरों के चैंबर खाली
दर्द से कराहते रहे मरीज, डाक्टरों के चैंबर खाली

आगरा, जागरण संवाददाता । जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह आठ बजे से ही डाक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मगर, सुबह 8.45 बजे तक बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग सहित अन्य विभागों में डाक्टर नहीं आए। मरीज दर्द से कराहते हुए लाइन में खडे़ डाक्टरों का इंतजार करते रहे।

जिला अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। धूप से बचने के लिए मरीज सुबह आठ बजे से पहले ही जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। सोमवार को सुबह पर्चा बनवाने के बाद मरीज लाइन में लग गए। मगर, डाक्टर चैंबर में नहीं थे। सुबह नौ बजे के बाद डाक्टरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद मरीजों को परामर्श मिल सका। रात में अंधेरा, इलाज को भटक रहे मरीज

जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे के बाद चिकित्सक चले जाते हैं। ऐसे में शाम और रात को गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। शाम होते ही अस्पताल परिसर में अंधेरा हो जाता है। यहां आने वाले मरीजों को कर्मचारी एसएन मेडिकल कालेज ले जाने के लिए कह देते हैं। 1064 मरीजों को मिला परामर्श, आई ड्राप और कफ सीरप नहीं

एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी बंद है। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 1064 मरीजों को जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श दिया गया। यहां आई ड्राप, कफ सीरप, एंटी रैबीज वैक्सीन सहित अन्य दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं, बच्चा दर्द से रो रहा है। मगर, अभी तक डाक्टर नहीं आए हैं।

-इकबाल अहमद, प्रतापपुरा बेटी को दिखाने के लिए सुबह सात बजे घर से निकल आई थी। अभी तक डाक्टर नहीं आए हैं, एक घंटे से लाइन में लगे हैं।

-राधा, नई आबादी शरीर पर चकत्ते हो गए हैं। दर्द होता है, सुबह छह बजे घर से निकल आए थे। लेकिन, अभी डाक्टर ही नहीं आए हैं।

-फूलन देवी, बरौली अहीर पर्चे के लिए लाइन में लगना पड़ा, अब डाक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी से हालत खराब है।

सुख देवी, ईदगाह ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह डाक्टरों को बुलाकर मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए कहा था। मंगलवार से सभी डाक्टर आठ बजे अपने चैंबर में बैठ जाएंगे।

डा. अशोक अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

chat bot
आपका साथी