मासूम को नहीं मिला इलाज, दोस्त के लिए दिल्ली से लाया सिलिडर

नाक से खून निकलने पर इमरजेंसी लेकर पहुंचे स्वजन मरीजों को भर्ती करने में आ रही समस्या

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:30 PM (IST)
मासूम को नहीं मिला इलाज, दोस्त के लिए दिल्ली से लाया सिलिडर
मासूम को नहीं मिला इलाज, दोस्त के लिए दिल्ली से लाया सिलिडर

आगरा, जागरण संवाददाता। मासूम की नाक से खून बह रहा था। गोद में मासूम को लिए स्वजन इलाज की गुहार लगाते रहे। मगर, एसएन इमरजेंसी में भर्ती नहीं किया। बुधवार को इमरजेंसी से तमाम मरीज इलाज के बिना लौट गए।

फीरोजाबाद निवासी सोनू गुप्ता के बेटे की नाक से कई दिन से खून निकल रहा था, दो दिन पहले इमरजेंसी में बेटे को लेकर आए। डाक्टर ने दवाएं दे दी। दोबारा नाक से खून निकलने पर वे बेटे को गोद में लेकर इमजरेंसी पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे देखा नहीं। वे इलाज के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन लौटा दिया। इमरजेंसी में पहुंच रहे गंभीर मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। इसमें भी एक से दो घंटे का समय लग रहा है।

उधर, युवक तबीयत खराब होने पर आक्सीजन सिलिडर नहीं मिला। उसका दोस्त दिल्ली से आक्सीजन सिलिडर लेकर आ गया। यहां तीन दिन आक्सीजन सपोर्ट के बाद तबीयत में सुधार हो गया। दिल्ली निवासी युवक आक्सीजन सिलिडर को रिक्शा से लेकर बस स्टैंड पहुंचा। यहां से बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। एसएन की टेलीमेडिसिन ओपीडी, सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक

मेडिसिन विभाग- 9045281466, 9045290421

सर्जरी -9045271466

वक्ष एवं क्षय रोग -9045240421

हड्डी रोग- 9045071466

चर्म रोग -7310640421

स्त्री एवं प्रसूति रोग -9045171466

बाल रोग- 9045329042

मानसिक रोग- 9557891482, 05622986077

ईएनटी -9557891628

दंत रोग- 7457891612 हेल्प आगरा की टेली मेडिसिन सेवा

हेल्प आगरा के महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि परामर्श शुल्क 100 रुपये देकर टेली मेडिसिन सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। हेल्प आगरा हास्पिटल, मोती कटरा पर परामर्श शुल्क जमा कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि 05624060102, 8449933777 9837600102, 904544478 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी