खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की बनाई जा रही सूची

फतेहाबाद में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकता बना रहीं रोगियों की सूची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रोगियों का करेगी उपचार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:10 AM (IST)
खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की बनाई जा रही सूची
खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की बनाई जा रही सूची

जागरण टीम, आगरा। दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर रोगियों की जानकारी के लिए दस्तक दी। उन्होंने खांसी, बुखार, जुकाम आदि रोगों के मरीजों की सूची तैयार की। फतेहाबाद के सीएचसी अधीक्षक डा. एके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी जुकाम, टीबी, दिव्यांग बच्चों की सूची, जन्म पंजीकरण, मृत्यु पंजीकरण, फाइलेरिया डिफोमिटी, आयुष्मान कार्डधारकों की सूची और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर सीएचसी पर उपलब्ध कर रही हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सूची के आधार पर रोगियों की जांच व उपचार करेंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी लोगों को घर-घर जाकर सही तरीके से हाथ धोने, बीमारियों से बचाव के विभिन्न तरीके बता रहे हैं। बरौली अहीर सीएचसी पर 993 ने कराया टीकाकरण

जागरण टीम, आगरा। ब्लाक बरौली अहीर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को जीत का टीकाकरण के तहत 993 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया और खुद वैक्सीन लगवाई। उन्होंने लोगों से अपील कि वे वैक्सीनेशन जरूर कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर तीन दिन का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता स्वयं टीकाकरण करा रहें हैं और आस-पास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख उत्तम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा, नगेंद्र चाहर, अरविद पाराशर, विक्रम पहलवान, सीएचसी प्रभारी डा. अजय विक्रम सिंह मौजूद रहे। बासौनी में 160 ने कराया टीकाकरण

जागरण टीम, आगरा। बासौनी गांव में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 160 लोगों ने टीके लगवाए। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने लोगों के घरों पर जाकर उन्हें कोरोना महामारी से बचाव को जागरूक किया और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमल सिंह, मोहर सिंह, सर्वेश भदौरिया, मनोज बघेल, सतेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी