कंठीमाला की दुकान में हो रहा था कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे हैरान Agra News

वन्य जीवों के अंग हुए दुकान से बरामद। राजस्थान के वन विभाग की टीम ने मारा छापा दुकानदार गिरफ्तार। राजस्थान और गुजरात से जुड़े हैं जीव अंग तस्करों के तार।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:08 PM (IST)
कंठीमाला की दुकान में हो रहा था कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे हैरान Agra News
कंठीमाला की दुकान में हो रहा था कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे हैरान Agra News

आगरा, जेएनएन। मथुरा शहर के विश्राम घाट क्षेत्रमें कंठीमाला की दुकान से वन्य जीवों के अंगों की तस्करी की जा रही थी। शनिवार को राजस्थान के वन विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में वन्य जीवों के अंग बरामद किए। दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झुंझनूं (राजस्थान) में वन विभाग ने वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। झुंझनूं वन विभाग के एसडीओ गुलजारी लाल की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम शनिवार सुबह मथुरा पहुंची। दोपहर में विश्राम घाट पर रमेश चंद्र-दिनेश चंद्र तस्वीर व कंठीमाला वाले की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार कन्हैया लाल अग्रवाल (गताश्रम टीला)को दबोच लिया। इस कार्रवाई में वन विभाग के स्थानीय एसडीओ पीके पांडेय, सहायक वन संरक्षक हेमंत सेठ, क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश कुमार और पुलिस भी साथ रही। वन विभाग के एसडीओ पीके पांडेय ने बताया कि दुकान से ही इनकी बिक्री की जा रही थी। आरोपित के तार गुजरात और राजस्थान के तस्करों से जुड़े हैं। वन्य जीवों के अंगों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

कोतवाल अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन रक्षक पदम सिंह ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा में कन्हैया लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हुआ बरामद

906 वन्य जीवों के नाखून, एक दर्जन बिल्लियों की जेरी, गोह (विष खपरिया) के 1271 जननांग, हिरन की 17 कस्तूरी, 462 सफेद समुद्री पेड़ की जड़ (सीफेन) और 358 काली जड़, कोबरा की केंचुली और तीन शंख।  

chat bot
आपका साथी