UP Panchayat Election 2021: आगरा में पंचायत चुनाव भाजपा के कई दिग्गजों का भविष्य करेगा तय

जिला पंचायत सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं के परिवार की महिलाएं आजमा रहीं हैं भाग्य। एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की पुत्रवधू मैदान में हैं जिनकी जीत दोनों की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:22 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: आगरा में पंचायत चुनाव भाजपा के कई दिग्गजों का भविष्य करेगा तय
आगरा में पंचायत चुनाव के दौरान कई भाजपा नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर है।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा शीर्ष संगठन जुटा है तो उसके कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पार्टी ने कई जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों के परिवार की महिलाओं, दूसरे सदस्यों को जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट थमा दिया है। अधिकतर की परिवार की महिलाएं भले ही मैदान में है, लेकिन रण जीतने के लिए दिग्गज पूरी ताकत लगाए हुए हैं। ये हार-जीत उनके आगे का भविष्य भी तय करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला आरक्षित हो गया है, जिस कारण भाजपा के कई दिग्गजों के मंसूबों पर पानी फिर गया। कुछ तो मैदान में उतरने से पहले ही दौड़ से बाहर हो गए, जबकि कुछ ने इसके बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने पत्नी, पुत्रवधू काे मैदान में उतार दिया है, जिससे आगे का गणित साधा जा सके। एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की पुत्रवधू मैदान में हैं, जिनकी जीत दोनों की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है। पूर्व विधायक तो लंबे समय से अपने लिए भी संगठन में अवसर तलाश कर रहे हैं, जबकि पूर्व सांसद को नेतृत्व के वादे का पूरा होने का इंतजार है। वहीं एक पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी मैदान में है, तो एक जिला महामंत्री और तीन दूसरे पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कई सीट पर भाजपा संगठन आपसी खींचातान और विरोध से भी जूझ रहा है। हाल ही में आगरा आए प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तक भी ये विषय पहुंच चुका है। 

chat bot
आपका साथी