Theft in Agra: वैष्ण देवी दर्शन करने गया था परिवार, आगरा में घर के ताले तोड़ 30 लाख के नकदी

Theft in Agra चोर गहने और नकदी ले गए। 20 नवंबर को परिवार में शादी हुइ थी। परिवार वैष्णो देवी दर्शन को गया था। पड़ोसियों को जानकारी हुई तब परिवार को दी सूचना। व्यवसायी का परिवार अब आगरा आ रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:13 PM (IST)
Theft in Agra: वैष्ण देवी दर्शन करने गया था परिवार, आगरा में घर के ताले तोड़ 30 लाख के नकदी
दयालबाग में व्यवसायी के बंद घर से 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी हो गइ।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा की पाश हीराबाग कालोनी में शनिवार की रात को चोरो ने इंजीनियर के घर पर धावा बोल दिया। इंजीनियर शादी के बाद परिवार समेत वैष्णाे देवी दर्शन के लिए गए थे। रविवार की सुबह घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने इंजीनियर को दी।

दयालबाग की हीराबाग कालोनी में रहने वाले सुनील सिंघल एक इलेक्ट्रानिक कंपनी के सेवानिव़ृत्त अधिकारी हैं। उनके बेटे दीपक सिंघल जमेशदपुर में टाटा कंपनी में इंजीनियर हैं। स्वजन ने ने बताया सुनील की 20 नवंबर को शादी हुई थी। दीपक और स्वजन शादी के बाद 25 नवंबर को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे।

रविवार की सुबह कालोनी के लोगों ने घर के ताले टूटे देख इसकी सूचना परिवार को दी। यहां शाहगंज में रहने वाले उनके रिश्तेदार संजय अग्रवाल वहां पहुंच गए। शाम को उनके दीपक सिंघल भी परिवार समेत आ गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। घर के कमरों की सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले। उनमें रखा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था।

स्वजन ने बताया कि चोर शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण, घर में रखे रुपये व कीमती सामान ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई गई है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिनकी मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में मिली चोरों की फुटेज

पाश कालोनी में इंजीनियर के घर में तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इनमें एक बाइक पर घूमकर रेकी कर रहा था। जबकि दो चोर घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस को घर के पास ही एक अस्पताल व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज मिले हैं। जिसमें दो चोर घर के अंदर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक बाइक से घूम रहा है। तीनों के बीच में आगे जाकर बातचीत भी हुई है।

chat bot
आपका साथी