Ambedkar University Agra: आंबेडकर विवि का ये है हाल, सात लाख में से वितरित हुई मात्र 70 हजार

Ambedkar University Agra विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-19 की डिग्रियों का किया था अक्टूबर में वितरण। अब 2017-18 की डिग्रियों का होगा वितरण। 300 से अधिक कालेजों की डिग्री अभी भी विश्वविद्यालय में रखी हुई है। प्रथम चरण में 2018-19 की डिग्रियों वितरित की गईं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:14 PM (IST)
Ambedkar University Agra: आंबेडकर विवि का ये है हाल, सात लाख में से वितरित हुई मात्र 70 हजार
सत्र 2018-19 की डिग्रियों का किया था अक्टूबर में वितरण।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में तैयार रखी सात लाख डिग्रियों के वितरण का कार्यक्रम की एक हफ्ते में ही हवा निकल गई। सात लाख में से केवल 70 हजार डिग्रियों का ही वितरण किया गया। शेष डिग्रियां अभी भी विश्वविद्यालय में ही रखी हैं।

विश्वविद्यालय में 2015 से 2020 तक की सात लाख डिग्रियां तैयार रखी हैं। विगत अक्टूबर माह में राज्यपाल के निर्देशों के बाद तैयार इन डिग्रियों के वितरण का कार्यक्रम आठ दिन तक विश्वविद्यालय में चलाया गया। इस दौरान लगभग 75 हज़ार छात्र डिग्री लेने नहीं आए। इसके बाद विश्वविद्यालय ने आधे कालेजों को नोटिस देने की योजना बनाई। 300 से अधिक कालेजों की डिग्री अभी भी विश्वविद्यालय में रखी हुई है। प्रथम चरण में 2018-19 की डिग्रियों वितरित की गईं। यह डिग्रियां निश्शुल्क दी गईं।आठ दिन तक चले इस कार्यक्रम के बाद अब विश्वविद्यालय ने तैयार डिग्रियों के वितरण की सुध ही नहीं ली। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि अगले एक हफ्ते में फिर से वितरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस बार 2017-18 की डिग्री दी जाएंगी।

इंदरमीत ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के बायोटेक्नोलाजी विभाग के छात्र इंदरमीत सिंह ने डा. एपीजी अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग की शोभिता वर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाइके गुप्ता,कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वीके शर्मा, निदेशक डा. राजीव कुमार उपाध्याय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

छात्राओं को दी प्रियंका की प्रतिज्ञा की जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देश पर प्रदेश सचिव आशीष कुमार प्रिंस ने विश्वविद्यालय कॉलेजों में छात्राओं को लड़की हूं लड़ सकती हूं की आगरा में पेंपलेट दी और कांग्रेस की नीतियों के बारे में भी बताया और कहां अगर बेटियों की सुरक्षा चाहते हैं, और महंगाई बेरोजगारी से छुटकारा पाना है तो भाजपा सरकार को बदलना ही होगा, प्रिंस ने सरकार पर तर्ज कसते हुए कहा कि मोदी जी ब्रांडेट सूट, ब्रांडेट, जूते और विदेशों में खुब घूम लिए जनता के पैसों से अब एक ब्रांडेट झोला भी सिलवा लीजिए, फकीर हू झोला लेकर चल पढ़ूंगा वाला सपना जनता पूरा करने बाली है, प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा ली है की छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देंगे, डॉ. गौरव शर्मा, पुष्पेंद्र मुद्गल, पूजा, रेखा, आदि मौजूद रहे 

chat bot
आपका साथी