दसवें दिन अस्पताल से घर पहुंचा चार वर्षीय शिवा

14 जून को 95 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मां ने उतारी आरती बहनों ने लगाया टीका चार वर्षीय शिवा को दिन भर आंचल में समेटे घूमती रहीं मां मीना देवी मंगलवार को ही मिल गई थी अस्पताल से छुट्टी बुधवार को घर लाए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:05 AM (IST)
दसवें दिन अस्पताल से घर पहुंचा चार वर्षीय शिवा
दसवें दिन अस्पताल से घर पहुंचा चार वर्षीय शिवा

जागरण टीम, आगरा। निबोहरा के धरियाई गाव में 95 फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार वर्षीय शिवा बुधवार को अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर मां ने अपने जिगर के टुकड़े की आरती उतारी तो बहनों ने उसके माथे पर तिलक लगाकर खुशी का इजहार किया। शिवा के घर पहुंचते ही उसके घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने शिवा को आशीर्वाद भी दिया। मां मीना देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था। वे दिन भर अपने लाल को आंचल में समेटे ही घूमती रहीं। मां का कहना था कि मेरा लाल घर आ गया है। उसके लिए हलुआ, पूरी बनाऊंगी। मेरे शिवा को भगवान ने दूसरा जन्म दिया है।

14 जून की सुबह 7:30 बजे शिवा घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। इससे जिला प्रशासन के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई थी। साढ़े नौ घंटे के प्रयास के बाद शाम को सेना और एनडीआरएफ की टीम ने उसे बाहर निकाला था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां कई दिन से उसका उपचार चल रहा था। उसे निमोनिया भी हो गया था। बीते मंगलवार को उसे चिकित्सकों ने उसकी हालत ठीक पाई। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मां मीना देवी ने बताया कि नौवां दिन होने के कारण वे उसे घर नहीं ले गई। रात भर शिवा को अपनी बुआ महादेवी के घर ताल का पुरा, फतेहाबाद में ही बितानी पड़ी। बुधवार सुबह 10 बजे शिवा को घर ले जाया गया। अपने लाल की मां मीना देवी ने आरती उतारी। दिन भर लोग उसे गोद में ही खिलाते रहे।

chat bot
आपका साथी